फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

और छिन गईं पांच जिंदगियां: काल बनी तेज रफ्तार कार, शादी से लौट रहा था परिवार, देखें दर्दनाक तस्वीरें

Tue, 30 May 2023 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 May 2023 08:53 AM IST
विज्ञापन
A speeding car broke down in Kannauj, the family was returning from marriage, five people died in the accident
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हुए हादसे में कार चलाने से आई झपकी ने एक ही झटके में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दादा-दादी के अलावा बेटा व पोता की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया।

औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी का भरापुरा परिवार था। पेशे से किसान वह खेती करते थे। छोटी सी गृहस्थी में परिवार हंसी-खुशी रह रहा था। लेकिन एक हादसे ने परिवार को गहरा जख्म दे दिया।

बताया जा रहा है कि कृष्ण मुरानी लखनऊ के दुबग्गा में रहने वाले अपने बहनोई राजू सविता के यहां गए थे। रविवार को भांजी कीर्ति की शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए वह परिवार सहित गए थे। हंसी-खुशी शादी में शिरकत के बाद वापसी में मौत से सामना होगा।

A speeding car broke down in Kannauj, the family was returning from marriage, five people died in the accident
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

भांजी की शादी से लौटकर साले के पुत्र के तिलक में जा रहे थे इटावा
लखनऊ में भांजी की शादी से वापसी के बाद पूरा परिवार एक्सप्रेसवे से होकर इटावा के रूरूखुर्द जा रहा था। वहां राहुल के मामा रामपाल के पुत्र का सोमवार को ही तिलक था। सभी लोग लखनऊ से शादी में शिरकत करने के बाद दूसरे कार्यक्रम के लिए इटावा जा रहे थे।

A speeding car broke down in Kannauj, the family was returning from marriage, five people died in the accident
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

राहुल सपा से था बीडीसी सदस्य
हादसे में जान गंवाने वाला ईराहुल सविता समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। वह औरेया जिला के एरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र से शेख पूरा गांव से बीडीसी सदस्य था। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बहुत करीबी था। हादसे की खबर सुनते ही कस्बे के सपा कार्यकर्ताओं मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
A speeding car broke down in Kannauj, the family was returning from marriage, five people died in the accident
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

चालक को झपकी आने से कार से हटा नियंत्रण
लखनऊ में आयोजित एक शादी से लौटते समय कार सवार एक्सप्रेसवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में पति-पत्नी व बेटा और आठ वर्ष का पोता शामिल है। तीन गंभीर घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
A speeding car broke down in Kannauj, the family was returning from marriage, five people died in the accident
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

कार में सवार था एक ही परिवार
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखपुरवा गांव निवासी कृष्ण मुरारी (58) अपने परिवार के साथ रविवार को लखनऊ में हुई एक शादी में शामिल होने गए थे। कार में उनके साथ पत्नी आशा देवी (52), बेटा राहुल (32), उसकी पत्नी लक्ष्मी (30), राहुल का आठ वर्षीय बेटा अयांश के अलावा दूसरा बेटा रामजीवन (25) और बेटी सोनम (15) भी सवार थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed