{"_id":"5f80a3e2fa718f45d61e1326","slug":"a-severed-head-in-one-hand-a-eunuch-reached-the-police-station-with-a-furs-in-the-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हाथ में कटा सिर, दूसरे में फरसा लेकर थाने पहुंचा किन्नर, टपकता लहू देख पुलिस के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हाथ में कटा सिर, दूसरे में फरसा लेकर थाने पहुंचा किन्नर, टपकता लहू देख पुलिस के उड़े होश
Sat, 10 Oct 2020 10:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
बीवी का सिर काट कर थाने पहुंचा युवक
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रेम संबंधों के शक में शुक्रवार की सुबह युवक ने पड़ोसी पर फरसे से हमला करने के बाद पत्नी का सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी का सिर लेकर भरे बाजार करीब डेढ़ किमी चलकर जिले की बबेरू कोतवाली पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को फरसे संग गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता ने दामाद पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीवी की सिर काट कर थाने जाता युवक
- फोटो : amar ujala
फरसे के वार से जख्मी पड़ोसी प्रेमी को बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कोतवाली के अतर्रा रोड स्थित नेता नगर मोहल्ले में दिल दहलाने वाली घटना से हड़कंप मच गया। मोहल्ला निवासी किन्नर यादव प्रयागराज के एक होटल में काम करता है और मंगलवार को ही घर आया था।
जहां से भी गुजरा पसर गया सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
सुबह छह बजे किन्नर यादव पड़ोसी रवि उर्फ बंटा पुत्र सूरजभान के घर पहुंचा और फरसे से हमला कर दिया, जिससे उसका एक कान कट गया और गर्दन में घाव हो गए। रवि जान बचाने के लिए भागा तो किन्नर यादव की पत्नी विमला (35) भी रवि को बचाने पहुंच गई। इससे खफा किन्नर ने पत्नी के पैर में फरसा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में बैठा घायल प्रेमी
- फोटो : amar ujala
घायल विमला भागकर पड़ोसी ननकीवा के घर में पहुंची तो पीछे से किन्नर भी पहुंच गया और कमरे से बाहर सड़क पर खींच लाया। इसके बाद फरसे से कई वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी, फिर पत्नी का सिर एक हाथ में लेकर फरसे संग पैदल ही कोतवाली की ओर चल पड़ा। मुख्य बाजार में कटा सिर लेकर चलने से लोग दहशत में आ गए। लगभग डेढ़ किमी की दूरी तय कर कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों से मिलने पहुंचे एसएसपी महेंद्र प्रताप
- फोटो : amar ujala
दहशत में आए पुलिसकर्मियों ने भी युवक को बैठने के लिए कुर्सी दे दी। वीडियोग्राफी करने के बाद पुलिस ने किन्नर यादव को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर एएसपी महेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि विमला के पिता मरका थाना क्षेत्र के सिरियाताला निवासी रामशरण यादव की तहरीर पर किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैै।