{"_id":"5be13433bdec2269612acfb7","slug":"a-men-committed-suicide-in-bhitargaon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भठ्ठा चौकीदार का शव बल्ली से लटकता मिला, पुलिस को पैंट की जेब में मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भठ्ठा चौकीदार का शव बल्ली से लटकता मिला, पुलिस को पैंट की जेब में मिला ये सामान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:59 AM IST
सार
- सोमवार की शाम शराब पीकर मजदूरों के साथ मौज मस्ती करता दिखा था
विज्ञापन
भठ्ठा चौकीदार का शव बल्ली से लटकता मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर नगर के भीतरगांव विख की कस्बा पुलिस चौकी के बारीगांव मलखानपुर रोड स्थित भठ्ठे के दिव्यांग चौकीदार का शव मंगलवार सुबह बल्ली के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है।
बारीगाव निवासी राजेन्द्र सिंह का भठ्ठा मलखानपुर रोड में है। वहीं मजदूरों को पानी देने के लिये एक निजी ट्यूबबेल भी लगा है। बारीगांव निवासी दिव्यांग शिवलाल दिवाकर (50) उर्फ गामा पुत्र स्व पन्थू दिवाकर इसी ईंट भठ्ठे में चौकीदारी करता था।

Trending Videos
भठ्ठा चौकीदार का शव बल्ली से लटकता मिला
सोमवार भीतरगांव कसबे की साप्ताहिक बाजार होने के चलते मजदूरों को मेहनताना बांटा गया था। जिसमें शिवलाल को भी मजदूरी मिली थी। सोमवार शाम भठ्ठे के मजदूरों ने शिवलाल गामा को शराब के नशे में झूमते देखा था। इसके बाद वह मंगलवार सुबह बल्ली में फांसी पर लटका मिला।
भीतरगाव चौकी प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक शिवलाल अपने पिता के चार पुत्रों में तीसरे नम्बर का अविवाहित पुत्र था। मृतक की जेब से गाजा पीने वाला चिलम व बगल में शराब की खाली बोतल पड़ी मिली है। मृतक के मां-बाप का निधन हो चुका है। मृतक एक साल पहले कसबा चौकी में फालोवर का भी काम करता था।