{"_id":"5e076d068ebc3e87ac772b94","slug":"35-deaths-due-to-cold-in-central-up-and-bundelkhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल यूपी-बुंदेलखंड में ठंड से 35 की मौत, बर्फीली हवाओं से कई जिलों का पारा दो डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल यूपी-बुंदेलखंड में ठंड से 35 की मौत, बर्फीली हवाओं से कई जिलों का पारा दो डिग्री पहुंचा
Sun, 29 Dec 2019 09:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Dec 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
सुबह से लेकर शाम तक छाया रहा घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरते साल के आखिरी दिनों में रिकार्ड बनाने पर आमादा सर्दी ने शनिवार को और भी विकराल रूप धारण कर लिया। सेंट्रल यूपी के कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया और कन्नौज का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया, वहीं बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर और जालौन का तापमान तीन डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दिन में निकली धूप से भी बाशिंदों को कोई राहत मिली। कड़ाके की ठंड और गलन से लोग दिनभर कांपते रहे।
कोहरे के कारण ट्रेनें भी हो रहीं लेट
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे और गलन के चलते सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम नजर आई। यहां ठंड से कुल 35 लोगों की मौत हो गई। अकेले कानपुर शहर में ही 19 लोगों की मौत हो गई। कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान शनिवार को एक झटके में 3.4 डिग्री नीचे लुढ़क कर रिकार्ड 2 डिग्री पर आ गया। इस सीजन में चौथी बार न्यूनतम पारे का रिकार्ड टूटा है। दिन के समय धुंध और बर्फीली हवाओं से गलन ने लोगों को कंपाकर रख दिया। सड़कों पर भी भीड़ कम दिखी।
कोहरे में जाती हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
यहां का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, नए वर्ष की आधी रात को तापमान के और नीचे जाने की संभावना है। 25 जनवरी तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके बाद तापमान में कुछ अंतर आ सकता है। 31 दिसंबर तक महानगर में कोल्ड डे रहेगा। एक से तीन जनवरी तक बारिश का सिलसिला चलेगा। मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के मैदानी क्षेत्रों में रुकने से ज्यादा ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहर बरपा रही ठंड
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कानपुर देहात का न्यूनतम तापमान भी शनिवार को दो डिग्री पहुंचने से लोग कड़ाके की ठंड और गलन से कांप उठे। साथ ही यहां का अधिकतम तापमान भी 12.6 डिग्री पहुंच गया। यहां ठंड से दो किशोर और एक किशोरी की मौत हो गई। बुंदेलखंड का चित्रकूटधाम मंडल भीषण शीतलहर के चलते ठंड व गलन की चपेट में आ गया है। न्यूनतम तापमान ने पिछले दो दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। बांदा में ठंड से एक वृद्धा की मौत हो गई। यहां कोहरे की धुंध सुबह देर तक छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा।
विज्ञापन
अलाव तापते लोग
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में भी दिनभर चलीं बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंच गया, जबकि अधिकतम 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां ठंड से डेढ़ वर्षीय एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। चित्रकूट का भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंचने से कड़ाके की ठंड और गलन से लोग बेहाल रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप भी कोई राहत नहीं दे पाई और शाम को चलीं बर्फीली हवाओें से लोग शाम होने के पहले घरों में कैद हो गए।