फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: हाड़ कंपाने वाली ठंड, 34 लोगों की गई जान, 48 साल बाद पड़ी इतनी सर्दी, विभाग ने जारी की चेतावनी

Thu, 26 Dec 2019 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Dec 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
31 people died due to cold in 13 districts of uttar pradesh
भीषण ठंड में अलाव तापती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी बढ़ने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ती जा रही है। इससे समूचा जनजीवन प्रभावित है। बुंदेलखंड व सेंट्रल यूपी में ठंड से 34 लोगों की मौत हो गई। कानपुर में सबसे ज्यादा 20 लोगों की जान गई है। खास बात यह है कि गुरुवार को कानपुर में 48 वर्ष बाद इतनी ठंड पड़ी है।


 
31 people died due to cold in 13 districts of uttar pradesh
कानपुर में शाम होते ही छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
यहां का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 1971 में 26 दिसंबर को 11.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उधर, हमीरपुर जिले में मौदहा विकासखंड क्षेत्र के भैंसमरी गांव में गोसंरक्षण केेंद्र में बंद पांच मवेशियों की ठंड से मौत हुई है। वहीं, कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बेहद गिरावट दर्ज की गई है।

 
31 people died due to cold in 13 districts of uttar pradesh
ठंड में अलाव तापते लाेग - फोटो : अमर उजाला
इटावा में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। हमीरपुर, उन्नाव व फर्रुखाबाद में चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बांदा में कमासिन थाना क्षेत्र के तर्गतसांड़ासानी गांव निवासी राकेश (40) पुत्र गंगा प्रसाद उर्फ गंगवा, शहर के कटरा निवासी चुन्नी देवी (55) पत्नी देवीदीन, हमीरपुर जिले के खन्ना गांव निवासी सुदेश कुमार के एक वर्षीय पुत्र प्रकाश की ठंड लगने से मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
31 people died due to cold in 13 districts of uttar pradesh
भीषण ठंड में लोग बेहाल (कन्नौज) - फोटो : अमर उजाला
वह दो दिन से बांदा जिला अस्पताल में भर्ती था। हमीरपुर में डिग्गी रमेड़ी डांडा निवासी विजय निषाद की पत्नी सुनीता (45) की ठंड लगने से मौत हो गई। औरैया में रुरुगंज क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी रामादेवी (60) व कुंवरपुर गांव निवासी अजब सिंह (75) की सर्दी से मौत हो गई है।

 
विज्ञापन
31 people died due to cold in 13 districts of uttar pradesh
ठंड में सड़कें खाली (इटावा) - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव रामगोपाल (80) इसी थाना क्षेत्र के चक पिहनी गांव निवासी  श्रीपाल सोनकर (46) और किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राजकुमारी (80) की ठंड लगने से मौत हो गई। कानपुर देहात जिले में डेरापुर के खजुरी गांव निवासी किसान राधेश्याम (67) और फत्तेपुर गांव निवासी सरमन (2) पुत्र सुरेंद्र प्रजापति की ठंड लगने से मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed