{"_id":"5d7f57b88ebc3e01783411e2","slug":"25-year-old-congress-candidate-karishma-thakur-arrives-to-oppose-cm-yogi-in-kanpur-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: सीएम योगी का विरोध करने पहुंची 25 साल की ये कांग्रेस प्रत्याशी जब पुलिस वालों से भिड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: सीएम योगी का विरोध करने पहुंची 25 साल की ये कांग्रेस प्रत्याशी जब पुलिस वालों से भिड़ गई
Mon, 16 Sep 2019 03:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को पकड़ती महिला पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे में एक 25 साल की लड़की जो उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भी है उसने जमकर हंगामा काटा। सिर पर काली पट्टी बांध कर सीएम योगी का विरोध करने पहुंची 25 साल की इस कांग्रेस महिला प्रत्याशी को महिला पुलिस ने बीच में ही पकड़ लिया।
गोविंद नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
इस लड़की का नाम करिश्मा ठाकुर है। जो पूर्व में एनएसयूआई की महासचिव भी रह चुकी हैं। कारिश्मा का हाल ही में कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने युवा चेहरे पर दांव लगाते हुए करिश्मा ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है।
योगी का विरोध करने पहुंची करिश्मा ठाकुर पुलिस के घेरे में
- फोटो : अमर उजाला
करिश्मा वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की राष्ट्रीय महासचिव हैं। पार्टी में पुराने नेताओं के इंकार पर उन्हें टिकट मिलना तय माना जा रहा था। करिश्मा को जन्म से ही राजनीतिक माहौल मिला। उनके पिता राजेश सिंह क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा ठाकुुर ने जमकर हंगामा काटा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर सरसौल विधानसभा और बसपा के टिकट पर कन्नौज सीट से लोकसभा का भी चुनाव लड़ा। करिश्मा ने 2013 में एनएसयूआई के समर्थन से दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव लड़ा। एनएसयूआई की इकलौती विजेता प्रत्याशी के रूप में वह महासचिव चुनी गईं। वह छह साल तक दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति में सक्रिय रहीं। इस दौरान उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की। छात्र राजनीति के बाद मुख्यधारा की राजनीति में यह उनका पहला कदम होगा।
विज्ञापन
आखिर में पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद करिश्मा को बस में बैठा कर नजर बंद कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय नेताओं से पहचान, पुराने नेताओं के इंकार का मिला फायदा
दिल्ली में सक्रियता और शहर के दिग्गज नेताओं के इंकार का फायदा 25 साल की करिश्मा को मिला। करिश्मा को पहली बार छात्रसंघ चुनाव का टिकट देने वाले रोहित चौधरी वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश प्रभारी हैं। 10 सितंबर को गोविंद नगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की दावेदारी परखने एमएलसी अजय कुमार के साथ रोहित चौधरी भी शहर आए थे।
दिल्ली में सक्रियता और शहर के दिग्गज नेताओं के इंकार का फायदा 25 साल की करिश्मा को मिला। करिश्मा को पहली बार छात्रसंघ चुनाव का टिकट देने वाले रोहित चौधरी वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश प्रभारी हैं। 10 सितंबर को गोविंद नगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की दावेदारी परखने एमएलसी अजय कुमार के साथ रोहित चौधरी भी शहर आए थे।