फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असली जैसा चांदी वाला दो हजार का नोट बाजार में आया, अापने देखा क्या..?

Wed, 21 Feb 2018 08:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Feb 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
2000 silver rupee note price
चांदी का नाेट
शादियों का सीजन चल रहा है। शगुन के रूप में दिए जाने वाले चांदी के नोटों का भी हुलिया बदल गया है। पहले नाेटाें की शक्ल कुछ अाैर हाेती थी अब वाे किसी अाैर रूप में नजर अाएंगे। खैर अापकाे यह नाेट कितने पंसद अाए हैं, देखाने के बाद बताईयेगा। 



 
2000 silver rupee note price
500 का चांदी का नाेट
बाजार में दो हजार के नोट जैसा चांदी का नोट इस साल से चलन में आ गया है। 500 और 200 रुपये जैसा भी चांदी का नोट जल्द ही बाजार में आने वाला है। यही नहीं चांदी के विक्टोरिया सिक्के भी डिजाइनर हो गए हैं। सहालग में इनकी जबरदस्त डिमांड है।  

 
2000 silver rupee note price
चांदी का नाेट
बिरहाना रोड की एक ज्वैलरी दुकान केमालिक विवेक ने बताया कि चांदी का रंगीन नोट की मांग बहुत ज्यादा हो गई है। चांदी से नोट बनाया जाता है। इसके बाद इस पर दो हजार रुपये के नोट की तरह गुलाबी रंग चढ़ाया जाता है। यह रंग बिलकुल पक्का होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
2000 silver rupee note price
चांदी का नाेट
खास बात यह है कि दो हजार रुपये के नोट की तरह चांदी के नोट पर महात्मा गांधी, उनके चश्मे और मंगलयान की तस्वीर भी बनाई जा रही है। चांदी के नोट पांच से लेकर 10 ग्राम के वजन में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 700 रुपये है। कानपुर में हर माह लगभग 25 हजार चांदी के नोट बिकते है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed