जिंदगी भर साथ रहने का टास्क है अरेंज मैरिज, इसका अपना ही एक मजा है- सिंगर अंकित तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शहर पहुंचे मशहूर बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी का मंगलवार को तिलक है और 23 फरवरी को शादी। अंकित जिंदगी के इस सफर की शुरूआत से काफी खुश नजर आए। मुस्कुराते हुए बोले कि उनकी होने वाली जीवनसंगिनी पल्लवी से वे अपने दिल की हर बात साझा करते हैं। इससे उन्हें सुकून मिलता है।
सोमवार को उनके काकादेव स्थित घर पर माता की चौकी आयोजित हुई। मंगलवार को गुमटी स्थित एक होटल में उनका तिलक समारोह होगा। अंकित की शादी किदवई नगर निवासी पल्लवी शुक्ला से हो रही है। वे पेशे से मेकैनिकल इंजीनियर हैं और पिछले दस सालों से बंगलूरू में रह रही हैं।
अंकित का कहना है कि पल्लवी ने उन्हें और उनके काम को समझा। अंकित की शादी 23 फरवरी को होटल लैंडमार्क में होगी। शादी के दिन अंकित सफेद शेरवानी पहनेंगे। इस शेरवानी को फैशन डिजाइनर नीलेश और मीतेश ने डिजाइन किया है। 26 फरवरी को कान्हा गैलेक्सी मे रिसेप्शन होगा।