फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

150 करोड़ की कर चोरी: पीयूष जैन के बेटे प्रत्यूष को डीजीजीआई की टीम ने हिरासत में लिया, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 24 Dec 2021 01:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Dec 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
150 crore tax evasion: Piyush Jain's son Pratyush detained by DGGI team
gst raid: नोटों के बंडल गिनने के लिए मशीन ले जाता कर्मचारी - फोटो : amar ujala
जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बेटे प्रत्यूष जैन को कस्टडी में लिया है। टीम प्रत्यूष को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पीयूष जैन के आनंदपुरी स्थित घर में भारी कैश और होने की संभावना है। 80 नए बक्से और मंगवाए गए है इसी के साथ कैश ले जाने के लिए एक कंटेनर भी मंगवाया गया है। कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्टरी, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा था। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई थी। पीयूष जैन ने एक माह पहले अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में समाजवादी नाम से इत्र भी लांच किया था। जिसमें अखिलेश यादव की फोटो के साथ समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी छपा था।


 
150 crore tax evasion: Piyush Jain's son Pratyush detained by DGGI team
gst raid - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं।

 
150 crore tax evasion: Piyush Jain's son Pratyush detained by DGGI team
gst raid - फोटो : amar ujala
कन्नौज में इनकी इत्र की फैक्टरी, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी। परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
150 crore tax evasion: Piyush Jain's son Pratyush detained by DGGI team
gst raid: कई सौ करोड़ रुपये हुए बरामद - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्टरी से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं। समाजवादी इत्र की लांचिंग में पहुंचे थे अखिलेश पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी इत्र की लांचिंग लखनऊ में की थी।

 
विज्ञापन
150 crore tax evasion: Piyush Jain's son Pratyush detained by DGGI team
gst raid: सेफों में भरे हैं नोटों के बंडल - फोटो : amar ujala
यह लांचिंग समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। इसकी खुशबू देश ही नहीं, विदेश तक फैलेगी। लांचिंग के समय सपा एमएलसी पम्पी जैन ने कहा था कि यह इत्र ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से समाजवाद की खुशबू आएगी और 2022 में नफरत खत्म कर सभी में प्रेम बढ़ाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed