फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona: कन्नौज में पांच घंटे इमरजेंसी में बंद रही ऑक्सीजन, भर्ती मरीजों में मचा हाहाकार, चार की हुई मौत

Wed, 21 Apr 2021 11:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 21 Apr 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Corona: Oxygen remained closed in Kannauj for five hours emergency, outcry among admitted patients, four died
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को ऑक्सीजन खत्म होने से अफरातफरी का माहौल रहा। कई तीमारदार मरीजों के लिए किराये पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे। करीब पांच घंटे ऐसा ही माहौल रहा। ऑक्सीजन सिलिंडर की खेप आने पर आपूर्ति शुरू की जा सकी।


 
Corona: Oxygen remained closed in Kannauj for five hours emergency, outcry among admitted patients, four died
देश में ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत - फोटो : pixabay
मौसम में बदलाव से इन दिनों खांसी, दमा, फेफड़ों में संक्र मण के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में हर रोज तकरीबन 12 के आसपास मरीज पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के कोरोना जांच में पॉजिटिव निकलने पर आइसोलेशन में शिफ्ट किया जा रहा है।

 
Corona: Oxygen remained closed in Kannauj for five hours emergency, outcry among admitted patients, four died
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
आइसोलेशन और इमरजेंसी दोनों वार्ड में पाइप से ऑक्सीजन दी जाती है। प्लांट अलग-अलग हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी वार्ड में दी जाने वाली ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। यहां के स्टॉक में सिलिंडर भी खत्म हो गए। ऑक्सीजन सप्लाई बंद होते ही भर्ती मरीज व इनके तीमारदार परेशान होने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona: Oxygen remained closed in Kannauj for five hours emergency, outcry among admitted patients, four died
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन के लिए आए कई लोग वापस चले गए। कई मरीजों के तीमारदार बाजार से किराये पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आए। सिलिंडर लाने वाले तीमारदार के मरीज को सीधे ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह का कहना है कि कालेज में ऑक्सीजन के 240 सिलिंडर हैं।

 
विज्ञापन
Corona: Oxygen remained closed in Kannauj for five hours emergency, outcry among admitted patients, four died
ऑक्सीजन सिलेंडर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड अस्पताल में 24 घंटे के अंदर 150 से 200 सिलिंडरों की खपत हो रही है। सबसे पहले कोविड में सप्लाई सुचारु रखनी है। कोविड वार्ड को सप्लाई देने में इमरजेंसी वार्ड की ऑक्सीजन समाप्त हुई है। इमरजेंसी की सप्लाई बंद होने की जानकारी पर सिलिंडर की खेप मंगवाई गई। अब स्थिति सामान्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed