{"_id":"60cb274e5bf21b454526defe","slug":"bride-falls-unconscious-on-jaimala-stage-marriage-canceled-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: जयमाला स्टेज पर बेहोश हुई दुल्हन, उड़ी ये अफवाह, दूल्हा बोला- कुछ भी हो जाए इस लड़की से नहीं करूंगा शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जयमाला स्टेज पर बेहोश हुई दुल्हन, उड़ी ये अफवाह, दूल्हा बोला- कुछ भी हो जाए इस लड़की से नहीं करूंगा शादी
Sat, 19 Jun 2021 08:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
स्टेज पर दुल्हन बेहोश होकर गिरी, टूट गई शादी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में जयमाला स्टेज पर दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर दूल्हे के बहनोई ने अफवाह उड़ा दी कि लड़की बीमार है। तमात मिन्नत के बाद भी दूल्हे पक्ष के लोग नहीं माने और बरात लौट गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए बरात लौटा ले जाने का आरोप लगाया है। बुधवार रात सिकंदरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में जनपद मैनपुरी के नवीगंज से देवेंद्र पुत्र धर्म सिंह कठेरिया बरात लेकर आए थे। दुल्हन के घर में खुशियों का माहौल था। वरमाला के समय दुल्हन भीषण गर्मी व प्यास के चलते गिरकर बेहोश हो गई। जिसे देखकर दूल्हे के बहनोई लालू निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद भड़क उठे। बोले पागल, बीमार लड़की से शादी करवाई जा रही है। मुझे तो पहले ही खबर थी कि इस लड़की पर कोई भूत बाधा आती है। जिसके बाद दूल्हा बोला कि कुछ भी हो जाए इस लड़की से शादी नहीं करूंगा। मौका पाकर दूल्हा व बराती भाग गए।
स्टेज पर दुल्हन बेहोश होकर गिरी, टूट गई शादी
- फोटो : अमर उजाला
बरात लौटने की खबर जब दुल्हन के परिजनों को लगी तो उन्होंने 112 नंबर डायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना पत्र थाने में देने को कहा। दुल्हन के पिता का कहना है कि दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर मैं और मेरा परिवार परेशान हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मैंने बेटी के दहेज के रूप में टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, एक मोटरसाइकिल, बेड आदि सामान की व्यवस्था की थी। शादी वाले ही दिन लड़के के परिजन अतिरिक्त 50000 रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुल्हन के पिता ने 50000 रुपये देने का वादा किया और कहा कि कहीं से उधार लाकर देंगे। इस बात की भनक जब दुल्हन को लगी तो वह गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दुल्हन के परिजनों व उसके संबंधियों ने दूल्हा देवेंद्र, उसके बहनोई व परिजनों को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।