झांसी में पांच दिन से घर से गायब युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था, जिसे सदर बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात में मोर्चरी में रखवा दिया था। उधर, युवक की तलाश में जुटे परिजनों में उसकी बहन बुधवार को मोर्चरी में पहुंची। जहां रखे शव को देख युवती चीख पड़ी। बोली, यह तो उसका भाई है। हाथ और कपड़ों से उसने युवक के शव की पहचान की। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोगों से युवती बार बार कह रही थी...उसके भाई का कोई सिर तो ढूंढकर ला दो। पुलिस ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। शव से सिर गायब था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खिरकपट्टी निवासी मुन्नालाल का पुत्र सुरेंद्र पाल (35) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। वह शुक्रवार को घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने काफी तलाश की, परंतु पता नहीं चला।
कोई मेरे भाई का सिर ढूंढकर ला दो: मोर्चरी में रखी सिर कटी लाश को देख चीख पड़ी बहन, कपड़े और हाथ देख लगी बिलखने
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन