फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: किशोरी बोली-मां को बेहोश कर देते थे पापा, हर रोज आते थे नए लोग, मंझले ताऊ और चचेरे भाई ने भी नहीं बख्शा

Wed, 13 Oct 2021 12:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Oct 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Up Lalitpur revealed teenager said father make mother unconscious daily new people comes everyday
अस्पताल में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ और जिले के सपा व बसपा के शीर्ष नेताओं पर छह वर्ष से दुष्कर्म कर शोषण किए जाने के आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि उसने बहुत सहा है...छह साल तक उसके साथ दुष्कर्म होता रहा। उसके अपनों ने ही उसका शोषण किया और दूसरों से भी करवाते रहे। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि वह जब भी इसका विरोध करती थी। पापा उसे बहुत पीटते थे और मां को मारने की धमकी देते थे। उधर, मामले में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के नाम आने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। कोई इस घटना को सही बत रहा है तो कोई इसे परिवार में अनब का मामला बता रहा है। वहीं कई लोग दिन भर नामों की पुष्टि करने में लगे रहे कि कौन-कौन सी पार्टी के नेता या अन्य लोग इसमें शामिल हैं। हालांकि किशोरी के मोहल्ले के आसपास के लोग दबी जुबान से यह भी बता रहे हैं कि किशोरी ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी, लेकिन परिजनों के राजनीतिक लोगों से जुड़े होने की बात भी की जा रही है।
Up Lalitpur revealed teenager said father make mother unconscious daily new people comes everyday
अस्पताल में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पापा मेरी मां को कर देते थे बेहोश
किशोरी ने पुलिस को यह भी बताया कि शोषण का यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुका। वह जब स्कूल से घर आती थी तो उसकी मम्मी उसे बेहोश मिलती थीं। उसके साथ गलत काम होने लगा था। एक दिन वह रोते-रोते नीचे गई और पापा से पूछा कि उसके साथ क्या हुआ था, तो उन्होंने उसे यह सब रोज करने को कहा। रोज नए लोग आते और उसके साथ दुष्कर्म करते थे।
Up Lalitpur revealed teenager said father make mother unconscious daily new people comes everyday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह सब बहुत दिनों तक चलता रहा। एक दिन एक लड़का आया और उसने भी दुष्कर्म किया और जब वह होश में आई तो उसने उसे प्लास्टिक का मंगलसूत्र और गले में माला पहना दी। जब उसने पूछा कि ये क्या है तो उसके पापा चिल्लाने लगे कि ज्यादा सवाल जवाब नहीं करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Lalitpur revealed teenager said father make mother unconscious daily new people comes everyday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कई बड़े नेता आने लगे, पापा नशीली दवाएं मंगाते थे
किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक दिन सपा का एक बड़ा नेता आया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पापा  तिलक यादव, राजू यादव, महेंद्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन जोझिया, महेंद्र दुबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, दीपक अहिरवार और कोमलकांत सिंघई बुलाते थे। किशोरी का कहना है कि इसमें कोमलकांत सिंघई जयपुर हिंडोन सिटी का है, ये सारी दवाइयां लाता था, जिसे उसने एक बार पापा को नशीली दवाएं देते हुए देख लिया था। 
विज्ञापन
Up Lalitpur revealed teenager said father make mother unconscious daily new people comes everyday
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मंझले ताऊ और चचेरे भाई ने भी नहीं बख्शा, दीदी ने कहा तो चुप करा दिया
कुछ दिनों बाद उसके मंझले ताऊ एवं उनकी लड़की उसके घर आए और उसे कुछ दिन के लिए अपने घर ले गए, जहां एक दिन रात मंझले ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी ने कुछ नहीं कहा। फिर अगले दिन बड़े ताऊ के लड़के ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने दीदी से बोला तो उसे चुप करा दिया गया। थोड़ी दूर ही दादी का घर था वह वहां रुकने गई तो वहां उसके तीन चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह जल्दी अपने घर चली गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed