{"_id":"5d9df6368ebc3e93c95f28dc","slug":"pushpendr-yadav-case-akhilesh-yadav-says-government-and-administration-is-saving-s-o","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसओ को बचा रही सरकार और प्रशासन, पुष्पेंद्र के परिजनों से मिलकर अखिलेश बोले-एनकाउंटर फर्जी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ को बचा रही सरकार और प्रशासन, पुष्पेंद्र के परिजनों से मिलकर अखिलेश बोले-एनकाउंटर फर्जी है
Wed, 09 Oct 2019 08:31 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Oct 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
पुष्पेंद्र के परिजनों से मिले अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मृतक पुष्पेन्द्र यादव के घर पहुंचे। जहां लगभग आधा घंटा मृतक के परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी। साथ ही उन्होंने आश्वासन किया उनकी पार्टी और वह खुद हर कदम पर पुष्पेन्द्र के परिवार के साथ हैं। परिवार से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों कहा कि पुष्पेंद्र के घर वाले चाहते थे कि उनका मुकदमा दर्ज हो। पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार कर दिया, किसी को बुलाया तक नहीं। यह मोदी का देश है।
पुष्पेंद्र के परिजनों से मिले अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
यह कहते हैं कि रामराज्य है, जिसे देखकर तो कतई नहीं लगता, कोई और तरीके से प्रदेश में सरकार चल रही है। पुष्पेन्द्र का एनकाउंटर नहीं हुआ है बल्कि पुलिस ने उसकी हत्या की है। इसलिए परिवार से मिला तो उन्होंने बहुत सारी बातें बताई है। उनका बेटा मारा गया है, उनके पिता को नहीं पता।, भाई को पता नहीं है कि पुष्पेन्द्र की जान कब गई है। यह तो पुलिस को ही पता होगा। पुष्पेन्द्र की लाश को पूरे दिन इधर-उधर से घूमाया गया है। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ही बदल दिया गया है।
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग चाहते थे कि मुकदमा दर्ज हो। लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। जिसने हत्या की है उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो। अंतिम संस्कार में भी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं बुलाया गया है। यह कैसे हो सकता है, यह कहते हैं कि रामराज्य है। क्या यही रामराज्य है। यह रामराज्य नहीं है, वह समझते हैं कि यह कोई और तरह का राज्य चला रहा है। रामराज्य का भरोसा दिलाने वाले यह लोग आत्मा का खत्म कर रहे हैं। कहां ऐसी हत्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि एक हत्या ऐसी नहीं हुई। बल्कि यूपी में जगह-जगह हो रही है। सोनभद्र में बताओ क्या वहां इकट्ठे नहीं मार दिए गए। सहारनपुर में भी पुलिस की नाकामयाबी रहीं, नोएडा, आजमगढ़ समेत कई जगह एनकाउंटर हुआ है। सभी एनकाउंटर फर्जी हैं। यह पार्टी की मांग, खुद और परिवार की मांग है कि सिटिंग जज से जांच कराई जाए क्योंकि पुलिस अपना भरोसा खो चुकी है। जब प्रशासन अन्नाय करता है तो सरकार से भी न्याय नहीं मिलता है। जहां पुलिस से जनता का भरोसा उठा है तो वहीं सरकार से भी भरोसा उठ गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
आप नहीं जानते है कि मऊ में गोली मार दी। बस्ती में भी गोलीकांड हुआ है। देश में जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि ठोक दो उस प्रदेश की पुलिस से क्या उम्मीद करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने चाहा था कि पुलिस अच्छा काम करें, लेकिन पैसे को लेकर कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। आज वह सभी से मिलकर जाएंगे। एक एसओ को बचाने के लिए प्रशासन और सरकार एक हो गई हो तो समझ लो कि कितनी बड़ी साजिश हो गई। एक अधिकारी ने कई महीनों तक महिला का शरीरिक शोषण किया।