फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: लाश के टुकड़े करने के लिए एक लाख में सौदा... पूर्व प्रधान ने इसलिए की प्रेमिका की हत्या; ये हैं वो दो कारण

Sat, 23 Aug 2025 12:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Aug 2025 12:47 PM IST
सार

झांसी में मिली रचना यादव की सिर कटी लाश को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। तीसरे आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई हैं। पूर्व ग्राम प्रधान ने प्रेमिका के टुकड़े करने का सौदा एक लाख में किया था। 

विज्ञापन
Jhansi Murder Case former village head had made a deal to chop his girlfriend into pieces for Rs one lakh
Jhansi Murder - फोटो : अमर उजाला
झांसी के टोड़ी फतेहपुर में किशोरपुरा गांव में रचना यादव हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गरौठा निवासी प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार ने कई सनसनीखेज खुलासे किए।


पूछताछ में उसने पुलिस को बताया रचना के प्रेमी पूर्व ग्राम प्रधान संजय पटेल ने रचना के शरीर के टुकड़े करने के लिए 15 हजार रुपये की पेशगी के साथ एक लाख रुपये देने का सौदा किया था। पैसा मिलने से पहले ही संजय गिरफ्तार हो गया। प्रदीप भी बृहस्पतिवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
Jhansi Murder Case former village head had made a deal to chop his girlfriend into pieces for Rs one lakh
रचना यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी प्रदीप ने पूछताछ के दौरान बताया कि नौ अगस्त को उसने महेबा के पूर्व ग्राम प्रधान संजय पटेल उर्फ संजू एवं उसके भतीजे संदीप पटेल के साथ मिलकर रचना की हत्या की थी। पूर्व ग्राम प्रधान संजय पटेल के भतीजे संदीप से उसकी जेल में दोस्ती हुई थी। रचना ने संजय पटेल पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
Jhansi Murder Case former village head had made a deal to chop his girlfriend into pieces for Rs one lakh
Jhansi Murder - फोटो : अमर उजाला
संजय पटेल ने रची रचना को रास्ते से हटाने की साजिश
रचना के गर्भवती होने की आशंका से भी संजय पटेल परेशान था। रचना को रास्ते से हटाने के लिए संजय पटेल ने हत्या की साजिश रची। संदीप ने प्रदीप को भी शामिल कर लिया। शिनाख्त मिटाने के लिए संजय पटेल ने रचना के शव के टुकड़े करके फेंकने को कहा। यह काम प्रदीप को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi Murder Case former village head had made a deal to chop his girlfriend into pieces for Rs one lakh
सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में छिपाकर रखी थी कुल्हाड़ी और बोरी
उसे पेशगी के तौर पर 15 हजार रुपये दिए। काम होने पर एक लाख रुपये देने की बात कही। नौ अगस्त को रचना को रामराजा अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद संदीप और प्रदीप के साथ संजय पटेल कार में लेकर निकला। उन लोगों ने कुल्हाड़ी और बोरी कार में छिपाकर रखी थी।

 
विज्ञापन
Jhansi Murder Case former village head had made a deal to chop his girlfriend into pieces for Rs one lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगे सीट पर बैठी रचना की संजय ने की थी हत्या
मौका मिलने पर संजय पटेल ने आगे सीट पर बैठी रचना का गला घोंट दिया। वहां से वह लोग किशोरपुरा गांव पहुंचे। यहां संदीप की मदद से प्रदीप ने शव के टुकड़े करके कुएं में फेंक दिए। हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने 13 अगस्त को विनोद पटेल के खेत से रचना का कई टुकड़ों में बंटा शव बरामद किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed