फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक मैनेजर हत्याकांड : पत्नी ने कहा- अपहरण करने के बाद ली गई जान, पुलिस जल्द करे दोषियों को गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 12:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 11 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Varanasi PNB Bank manager murder case: wife unconscious she talked on phone before death
बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव के पास बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मैनेजर की हत्याकांड से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से कुछ देर पहले उन्होंने अपनी पत्नी से बात की। उन्होंने काम ज्यादा होने की वजह से घर पर देर से आने को कहा था। अब पत्नी बार-बार यही कह रही हैं कि बस देर से आने को कहा था, अब आ क्यूं नहीं रहे। इतनी देर हो जाएगी, कभी सोचा भी नहीं था। परिजनों के विलाप को देख हर किसी की आंखें भर आईं। फूलचंद राम चार बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर के थे। सबसे बड़ी बहन फूलकुमारी हैं। उनके बाद मनीषा, अनीता, राजकुमारी फूलचंद से छोटी हैं। छोटे भाई संजीव सिंह भी बाहर रहते हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।

Varanasi PNB Bank manager murder case: wife unconscious she talked on phone before death
बैंक प्रबंधक फूलचंद राम की हत्या के बाद शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला

परिवार में मां शीतला देवी, पत्नी बिंदू गौतम, बेटा पीयूष गौतम, विशाल और प्राची हैं। फूलचंद की तैनाती पहले मध्य प्रदेश के मैहर में थी। जुलाई 2020 में वह ट्रांसफर होकर मड़ियाहूं (जौनपुर) आए थे।

Varanasi PNB Bank manager murder case: wife unconscious she talked on phone before death
बैंक मैनेजर। - फोटो : अमर उजाला।

करीब छह माह तक यहां रहने के बाद उनका तबादला जनवरी में बैंक की वाराणसी में करखियांव शाखा में हुआ था। फूलचंद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वाराणसी के चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी में रहते थे। कोरोना कर्फ्यू के कारण परिवार समेत गांव आ गए थे। यहीं से वह रोजाना बैंक आते-जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi PNB Bank manager murder case: wife unconscious she talked on phone before death

घटना के बाद से हर तरफ मातम छाया हुआ है। मां शीतला बेटे के गम में बेसुध हैं। बहू और पोते-पोतियों को देख उनकी हालत बिगड़ जा रही है। बार-बार कह रही थी कि इस पहाड़ जैसे गम को कैसे सहन करें। नाते-रिश्तेदार व पास-पड़ोस के लोग सांत्वना देने में जुटे थे।

विज्ञापन
Varanasi PNB Bank manager murder case: wife unconscious she talked on phone before death

अपहरण कर हुई पति की हत्या
बैंक प्रबंधक फूलचंद राम जौनपुर जिले जलालपुर थाना क्षेत्र के कुसियां गांव के मूल निवासी थे। पत्नी ने अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी बिंदू गौतम का कहना था कि जिस स्कॉर्पियो में फूलचंद की हत्या हुई, वह बुधवार को सुबह उन्हें घर से लेने भी आई थी। साजिश के तहत पहले अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed