फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर: सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल में भारी बवाल, बैरकों से बाहर आए बंदी, आंसू गैस के गोले चले

Fri, 04 Jun 2021 06:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Jun 2021 06:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला में शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत के बाद भारी बवाल हुआ।  एक कैदी की मौत से गुस्साए बंदियों ने जेल में जंगलराज कायम कर दिया। 

विज्ञापन
huge ruckus in jaunpur district jail After the death of a convicted prisoner they came out of the barracks captured the jail
सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला जेल में शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत के बाद भारी बवाल हुआ।  एक कैदी की मौत से गुस्साए बंदियों ने जेल में जंगलराज कायम कर दिया।  सजायाफ्ता कैदियों और बंदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। बैरकों से बाहर आकर कैदियों ने जेल पर कब्जा कर लिया। पगली घंटी बजने के बाद पीएसी सहित कई थानों की फोर्स जेल के अंदर पहुंची।

हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने कैदियों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड आंसू गैसे के गोले दागे। घंटों तक हंगामा चलता रहा। कैदियों ने गैस सिलिंडर को भी कब्जे में ले लिया था। बताया जा रहा है कि आक्रोशित बंदी अंदर तोड़फोड़ करने के साथ ही पुलिस पर पथराव कर रहे थे।  शाम करीब साढ़े 4 बजे डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर भी जेल में पहुंचे। ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस जेल के अंदर के हालात की निगरानी कर रही है। जेल के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई। बार-बार लाउडस्पीकर से  हिदायत दी जा रही है। 

huge ruckus in jaunpur district jail After the death of a convicted prisoner they came out of the barracks captured the jail
सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिला जेल में बवाल तब शुरू हुआ जब एक सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गई। करीब 10 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में जिला जेल में बंद रामपुर ब्लॉक के बनीडीह गांव के प्रधान पति की मौत हुई थी। 
huge ruckus in jaunpur district jail After the death of a convicted prisoner they came out of the barracks captured the jail
सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
जेल प्रशासन ने मौत का कारण बीमारी को बताया है। जबकि परिवारवालों का आरोप है कि जेल के अंदर उपचार में लापरवाही बरती गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  रामपुर ब्लॉक के बनीडीह गांव में वर्ष 2011 में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में हत्या हुई थी। इसमें गांव के बागेश मिश्र (41) को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
huge ruckus in jaunpur district jail After the death of a convicted prisoner they came out of the barracks captured the jail
सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय तक चले मुकदमे के बाद हाइकोर्ट ने गत छह जनवरी को फैसले में बागेश को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से ही वह जेल में बंद था। जेल अधीक्षक एसके पांडेय के मुताबिक बृहस्पतिवार को बागेश की तबीयत खराब होने पर जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद स्थिति में सुधार हुआ था। 
विज्ञापन
huge ruckus in jaunpur district jail After the death of a convicted prisoner they came out of the barracks captured the jail
सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद जेल में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह फिर से तबीयत बिगड़ गई। तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बागेश के भाई अनिल का आरोप है कि तीन दिन से बागेश की तबीयत खराब थी, लेकिन जेल प्रशासन ने समुचित उपचार नहीं कराया। जिला अस्पताल लाने में भी देरी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed