फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पंचायत चुनाव: एक्ट्रेस-मॉडल दीक्षा सिंह डालने पहुंचीं वोट, जिला पंचायत सदस्य पद पर आजमा रहीं किस्मत, देखें तस्वीरें

Thu, 15 Apr 2021 06:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Apr 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat election 2021: Model and Miss India runner up Deeksha Singh nominated for up panchayat chunav
दीक्षा सिंह ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सात बजे खत्म हो गया। जौनपुर जिले में अधिकांश पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, मॉडल दीक्षा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी, मल्हनी विधायक लकी यादव की भयोहू उर्वशी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की चाची शीला सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की देवरानी सहित कई दिग्गज और उनके परिवार के सदस्य जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा रही जौनपुर की मॉडल दीक्षा सिंह की। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 26 से मॉडल व फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं और एक्ट्रेस-मॉडल दीक्षा सिंह ने दोपहर वोट डाला। देखें अगली स्लाइड्स...।

UP panchayat election 2021: Model and Miss India runner up Deeksha Singh nominated for up panchayat chunav

जौनपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए एक बजे तक करीब 32.56 फीसदी मतदान हो गया। वहीं, 11 बजे तक 22.7 फीसदी ही वोट पड़े थे। सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान 9 बजे तक सिर्फ 11 फीसदी हुआ था। 9 बजे तक 11 फीसदी मतदान हो गया कुल 1740 ग्राम पंचायतों में बने 5106 बूथों पर मतदान हुआ। इसमें तीन सीटों पर नामांकन के प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 21,544 पदों के मुकाबले महज 4995 नामांकन हुए थे। अधिकांश पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।

UP panchayat election 2021: Model and Miss India runner up Deeksha Singh nominated for up panchayat chunav
एक्ट्रेस-मॉडल दीक्षा सिंह ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली दीक्षा टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है। पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। अक्सर मुंबई में रहने वाली दीक्षा समय-समय पर गांव आती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP panchayat election 2021: Model and Miss India runner up Deeksha Singh nominated for up panchayat chunav
उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लाना चाहती हैं। दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। जल्द ही में उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।
 
विज्ञापन
UP panchayat election 2021: Model and Miss India runner up Deeksha Singh nominated for up panchayat chunav
दीक्षा सिंह। - फोटो : Instagram

इससे पहले बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया था। वह वार्ड संख्या-45 (सिकरारा तृतीय) से उम्मीदवार हैं। श्रीकला सिंह के नामांकन के बाद जिले के सियासी हलके में खलबली मची हुई है। रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ नामांकन का क्रम शाम पांच बजे तक जारी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed