{"_id":"6ae4f56e8a4bac125f02b5db","slug":"dm-gave-instructions-to-monitor-the-family-id-scheme-daily-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-166044-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: फैमिली आईडी योजना की प्रतिदिन निगरानी करने के डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: फैमिली आईडी योजना की प्रतिदिन निगरानी करने के डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभागों की खराब रैंकिंग को लेकर डीएम सैमुअल पाल एन. ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम ने योजनाओं की प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित करने और कार्यों में तेजी लाने को कहा।
जिन योजनाओं में भूमि उपलब्ध नहीं है या खारे पानी की शिकायत मिली है, उनकी तहसीलवार रिपोर्ट मांगी, ताकि समस्याओं का समाधान कराया जा सके। फैमिली आईडी योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिला विकास अधिकारी को प्रतिदिन निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
पीएम सूर्य घर, प्रधानमंत्री आवास और शादी अनुदान योजना की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ देने और लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। बिजली निगम को खराब ट्रांसफॉर्मर निर्धारित समय में बदलने, आपूर्ति सुचारु रखने और तारों व उपकरणों की जांच कर जरूरी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बिजली बिलों की त्रुटियों का भी समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि खराब रैंकिंग वाले विभाग विशेष प्रयास कर सुधार लाएं और बेहतर रैंकिंग वाले विभाग अपनी स्थिति बनाए रखें। बैठक में सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण यादव आदि रहे।