{"_id":"6ae4f784f9aa1c5b1c0c8bd2","slug":"the-science-math-and-reasoning-questions-in-pet-were-confusing-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-166032-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पीईटी में विज्ञान, गणित और रीजनिंग के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पीईटी में विज्ञान, गणित और रीजनिंग के सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
मल्हनी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (यूपी पीईटी) शुक्रवार को दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, हिंदी और तार्किक क्षमता से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों की प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।
किसी ने प्रश्नपत्र को मध्यम स्तर का बताया तो किसी के लिए गणित, रीजनिंग और करेंट अफेयर्स के सवाल चुनौतीपूर्ण रहे। अभ्यर्थियों के अनुसार विज्ञान खंड में स्नेल के नियम, तंत्रिका तंत्र में सिनेप्स के कार्य, प्रोटीन की मूल इकाई अमीनो अम्ल और आवर्त सारणी में सर्वाधिक बिजली ऋणात्मक तत्व फ्लोरीन से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
इतिहास एवं सामान्य अध्ययन में काकोरी कांड और हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़े सवाल शामिल रहे।
हिंदी खंड में स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस और शिकागो धर्म संसद पर आधारित गद्यांश पूछा गया। इसके अलावा संधि-विच्छेद, विलोम शब्द और अनेक शब्दों के लिए एक शब्द से संबंधित प्रश्न भी थे।