फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पंचायत चुनाव: यूके से पढ़ाई और आईआईएम बैंगलोर से एमबीए करने वाली उर्वशी चुनाव में आजमाएंगी किस्मत

Fri, 09 Apr 2021 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Elections 2021: urvashi contest panchayat chunav she studies from UK and MBA did from IIM Bangalore
उर्वशी यादव। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पंचायत चुनाव में बाहुबल के साथ-साथ ग्लैमर का तड़का लग चुका है। इसी के साथ पंचायत चुनावों में राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कवायद भी शुरू हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव की छोटी पुत्रवधु उर्वशी सिंह यादव भी पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं। जौनपुर के वार्ड संख्या-51 से उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के लिए दावेदारी पेश की है। देखें अगली स्लाइड्स...।

UP Panchayat Elections 2021: urvashi contest panchayat chunav she studies from UK and MBA did from IIM Bangalore

उर्वशी सिंह यादव के पिता आईपीएस थे। उर्वशी की प्रारंभिक शिक्षा बोर्डिंग स्कूल से हुई। दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई उन्होंने मेरठ से की। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। उर्वशी ने बताया कि उन्होंने एमबीए की पढ़ाई यूके से की है। पिता की तबीयत खराब होने पर जब वह वापस भारत लौटीं तो उन्होंने आईआईएम बैंगलोर से मार्केटिंग और एनालिटिक्स से एमबीए किया।

UP Panchayat Elections 2021: urvashi contest panchayat chunav she studies from UK and MBA did from IIM Bangalore

उर्वशी सिंह यादव का परिवार भी राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके परदादा ने 1971 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर से चौधरी चरण सिंह को चुनाव में मात दी थी। उर्वशी सिंह की शादी पूर्वांचल के कद्दावर नेता स्वर्गीय पारसनाथ यादव के छोटे बेटे से हुई है। इस बार के पंचायत चुनाव में उर्वशी सिंह यादव वार्ड नंबर-51 से ताल ठोक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Panchayat Elections 2021: urvashi contest panchayat chunav she studies from UK and MBA did from IIM Bangalore

हालांकि समाजवादी पार्टी ने वार्ड संख्या 51 से किसी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पति का राजनीतिक अनुभव और अपने मैनेजमेंट की पढ़ाई का उपयोग करके वह अपने क्षेत्र का बेहतर विकास कर सकती हैं।

विज्ञापन
UP Panchayat Elections 2021: urvashi contest panchayat chunav she studies from UK and MBA did from IIM Bangalore

उर्वशी सिंह ने बताया कि अगर वह जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह निश्चित रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लिए भी दावेदारी पेश करेंगी। फिलहाल उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्था को ठीक करना है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव ने भी इसी तरफ अपने राजनीतिक सफर की शुरुवात की थी। पंचायत चुनाव में उनका जुड़ाव जमीनी स्तर की समस्याओं से हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed