{"_id":"6193b7304cc4b17de1037d07","slug":"first-wife-reached-in-mandap-with-the-police-before-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंडप में बैठा था दूल्हा, दुल्हन का हो रहा था इंतजार, शुरू होने वाले थे फेरे तभी चीखते हुए पहुंची एक औरत बोली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडप में बैठा था दूल्हा, दुल्हन का हो रहा था इंतजार, शुरू होने वाले थे फेरे तभी चीखते हुए पहुंची एक औरत बोली...
Tue, 16 Nov 2021 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : amar ujala
जालौन के एट में मंडप पर पुरोहित के मंत्रोचारण गूंज रहे थे। दूल्हा भी पास में बैठा हुआ था, फेरों के लिए सिर्फ दुल्हन के पहुंचने का इंतजार था। इससे पहले कि एक महिला अपने पीछे पुलिस लेकर शोर मचाते हुए मंडप पर पहुंच गई। महिला के इशारे पर जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को उठाया तो शादी समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। फिर महिला ने बताया कि दूल्हा उसका पहला पति है, जिसने उसके साथ प्रेम विवाह किया था और अब घरवालों की मर्जी से एट में दूसरा विवाह रचा रहा है। यह सुनते ही कन्या पक्ष के लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। कानपुर के बर्रा थाना निवासी महिला ने बताया कि कुछ साल पहले ही मूसानगर निवासी अध्यापक दूल्हे ने उससे प्रेम विवाह किया था। उसे पता लगा कि उसका अध्यापक पति सोमवार को एट में दूसरा विवाह कर रहा है तो उसने बर्रा पुलिस को सूचना दी।
थाने पहुंचा दूल्हा
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बर्रा पुलिस को लेकर एट थाने पहुंची और फिर दोनों थानों की पुलिस लेकर शादी समारोह तक पहुंच गई।
इसी कार से आई थी बारात
- फोटो : amar ujala
पुलिस के सामने ही जब दूल्हे के पिता और जीजा ने महिला का विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया और तीनों को लेकर एट थाने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्टहाउस जहां से हो रही थी शादी
- फोटो : amar ujala
इधर, कन्या पक्ष की महिलाओं के बीच रोना पिटना सुरू हो गया। फिर दूल्हे के करीबी रिश्तेदार और कन्या पक्ष के लोग पंचायत में जुट गए।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : iStock
आनन फानन में दहेज के नाम पर ली गई रकम व सामान वापसी की बातें तय हुई इसके बाद अध्यापक के रिश्तेदार एट थाने पहुंच गए। मंगलवार की सुबह बर्रा पुलिस दूल्हे और शिकायतकर्ता महिला को लेकर वापस चली गई।