{"_id":"6ae103dbe5bc5f98d803c153","slug":"rs-148-lakh-in-fines-collected-from-193-passengers-orai-news-c-224-1-ori1005-151728-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 193 यात्रियों से वसूला 1.48 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 193 यात्रियों से वसूला 1.48 लाख जुर्माना
विज्ञापन
फोटो-15-उरई रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : 1
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में मंगलवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने समेत अन्य मामलों में 193 यात्रियों से 1,48,955 रुपये जुर्माना वसूला गया।
सीटीआई ज्ञान सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में बिना टिकट यात्रा करते मिले 120 यात्रियों से 106500 रुपये और अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले 50 यात्रियों से 36150 रुपये वसूले गए। वहीं, स्टेशन और ट्रेनों में गंदगी फैलाने पर 22 यात्रियों से 6,700 रुपये एवं धूम्रपान करने पर एक यात्री से 100 रुपये जुर्माना लिया गया।
अभियान के दौरान संत कबीर नगर एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, सुल्तानपुर एक्सप्रेस, मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी और बरौनी-ग्वालियर छपरा मेल समेत झांसी-कानपुर और कानपुर-झांसी मेमू ट्रेनों की जांच की गई। इसके अलावा हडपसर-पुणे और पुणे-हडपसर के बीच चलने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेनों में भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
अभियान में चेतराम वर्मा, अमित गुप्ता, भूपेंद्र, सतीश, सूरज साहू, नरेंद्र सिंह यादव, राकेश, एमके सिंह, साकेत यादव, पवन, अंशुल त्रिपाठी, नंदकिशोर, जगदीश साहू, एनएस परिहार, संतोष कुशवाहा, आलोक खरे शामिल रहे।