फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Voter List Errors Hrithik Roshan Listed at 2 Polling Booths Saif Ali Khand at 3 in Jalaun news in Hindi

यूपी: ऋतिक रोशन दो और सैफ अली तीन मतदान केंद्र पर मतदाता; एसआईआर और एसएसआर के बाद भी नहीं थमीं गड़बड़ियां

Wed, 28 Oct 2026 02:55 PM IST
Sharukh Khan हिमांशु वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, उरई/जालौन
हिमांशु वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, उरई/जालौन Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 28 Oct 2026 02:55 PM IST
सार

जालौन वोटर लिस्ट गड़बड़ी: यूपी के जालौन जिले में मतदाता सूचियों में विसंगतियों की भरमार है। एसआईआर और एसएसआर के बाद भी गड़बड़ियां नहीं थमीं हैं। चार बूथों तक एक जैसी प्रविष्टियां पहुंचीं हैं।

विज्ञापन
UP Voter List Errors Hrithik Roshan Listed at 2 Polling Booths Saif Ali Khand at 3 in Jalaun news in Hindi
UP Voter List - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जालौन के उरई के कालपी में ऋतिक रोशन के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर तो जालौन में सैफ अली के नाम पर तीन ईपीआईसी नंबर हैं। ऐसे कई मामले हैं जिसमें कहीं एक ही व्यक्ति के समान विवरण पर दो ईपीआईसी नंबर दर्ज हैं तो कहीं तीन और चार तक पहचान नंबर दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


कुछ मामलों में तो सभी प्रविष्टियों का बूथ एक ही है, जबकि कुछ में एक ही नाम, उम्र और रिश्तेदार के विवरण के आधार पर अलग-अलग मतदान केंद्रों की सूची में नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मतदाता सूची की गड़बड़ियां दूर करने के लिए पहले एसआईआर हुआ, अब एसएसआर की प्रक्रिया चल रही है। मकसद एक ही है-मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, लेकिन जिले में सामने आईं प्रविष्टियां इस कवायद को कठघरे में खड़ा कर रही हैं। कालपी, जालौन, उरई और कोंच से जुड़े आठ मामलों में मतदाता सूची के विवरणों का मिलान करने पर ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

केस-1-ऋतिक रोशन के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर, बूथ एक
कालपी के ऋतिक रोशन के नाम पर दो ईपीआईसी नंबर आईडीएफ-2381929 और आईडीएफ-2735009 दर्ज हैं। दोनों प्रविष्टियों में रिश्तेदार का नाम पंकज, उम्र 23 वर्ष और मकान नंबर 136 समान है। दोनों का मतदान केंद्र कंपोजिट अपर प्राइमरी स्कूल करमचंदपुर दर्ज है।

केस-2-हयाशाहिद के दो पहचान नंबर
कालपी की हयाशाहिद के नाम पर ईपीआईसी नंबर आईडीएफ-2804714 और आईडीएफ-2782712 दर्ज हैं। दोनों में रिश्तेदार का नाम शाहिद बेग, उम्र 24 वर्ष और मकान नंबर पांच समान है। इनमें एक प्रविष्टि का मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल मुमताजबाद है, जबकि दूसरी का प्राइमरी स्कूल इटौराबावनी।

 

केस-3-मोहम्मद सैफ अली के नाम पर तीन ईपीआईसी नंबर
जालौन के मोहम्मद सैफ अली के नाम से तीन ईपीआईसी नंबर जेडजेयू-3470465, जेडजेयू-3471380 और जेडजेयू-3469012 दर्ज हैं। तीनों प्रविष्टियों में रिश्तेदार का नाम साबिर अली और उम्र 24 वर्ष समान है। पहली प्रविष्टि में मकान नंबर 73, दूसरी में मुरली मनोहर मकान और तीसरी में मकान संख्या शून्य दर्ज है। तीनों का मतदान केंद्र कंपोजिट नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल जालौन है।
 

केस-4-रचना के नाम पर चार नंबर, चार अलग-अलग बूथ
रचना के नाम पर चार ईपीआईसी नंबर जेडजेयू-2431559, जेडजेयू-0666420, जेडजेयू-0758177 और जेडजेयू-2270346 दर्ज हैं। सभी प्रविष्टियों में रिश्तेदार का नाम अनिल कुमार और उम्र 37 वर्ष समान है, लेकिन मकान नंबर अलग-अलग हैं। इनके पोलिंग बूथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज रामनगर उरई, जिला परिषद भवन उरई व छत्रसाल इंटर कॉलेज तोपखाना जालौन हैं।
 

मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए एसआईआर प्रक्रिया की गई थी। जहां कमी रह गई है, उसे एसएसआर के माध्यम से दुरुस्त कराया जा रहा है।- राजीव राज, जिला उप निर्वाचन अधिकारी

Queries 
1. यूपी के जालौन में SIR और SSR के बाद भी मतदाता सूची में गड़बड़ियां क्यों सामने आ रही हैं?
2. जालौन में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो या तीन EPIC नंबर कैसे दर्ज हो गए?
3. जालौन के कालपी, उरई और कोंच में वोटर लिस्ट की जांच में कौन-कौन सी गड़बड़ियां सामने आईं?
4. क्या एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की वोटर लिस्ट में दर्ज हो सकता है और ऐसी गलती कैसे सुधरती है?
5. यूपी की मतदाता सूची में डुप्लीकेट वोटर ID और एक से ज्यादा बूथों पर नाम दर्ज होने की शिकायत कहां और कैसे करें?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed