{"_id":"6ae10405cdd236acff0d2612","slug":"chaos-erupts-during-dancers-performance-police-personnel-chased-and-beaten-orai-news-c-224-1-ori1005-151729-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नर्तकियों के डांस में बवाल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नर्तकियों के डांस में बवाल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
फोटो - 10 ट्राली में रखे डीजे के साउंड, यहीं से हो रहा था नृत्य। संवाद
- फोटो : 1
कदौरा (उरई)। थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में सोमवार रात कुआं पूजन कार्यक्रम में नर्तकियों का डांस देखने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। भीड़ ने वहां पहुंची पीआरवी टीम के तीन पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा और उनका मोबाइल तोड़ दिया। बाद में कदौरा के अलावा कालपी और आटा थाने की पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने सात नामजद समेत 37 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के सोंधी गांव निवासी जयप्रकाश के घर चार बेटियों के बाद पुत्र का जन्म हुआ था। इसी खुशी में सोमवार रात कुआं पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मनोरंजन के लिए भरुआ से चार नर्तकियां बुलाई गई थीं। रात करीब 11 बजे नृत्य कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हांसा गांव निवासी पूर्व प्रधान का पुत्र पंकज कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। बताया जाता है कि बिना बुलाए डांस देखने आने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
दोनों पक्षों के लोगों के नशे में होने की बात भी सामने आई है। विवाद बढ़ने पर पंकज ने गांव से कुछ और लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
मारपीट के बाद पंकज ने डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी 5701 से हेड कांस्टेबल देवेंद्र गौतम, कांस्टेबल सौरभ कुमार और चालक शिवकरन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा गया और उनका मोबाइल तोड़ दिया गया। कुछ लोगों ने पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की।
पुलिसकर्मियों से मारपीट की सूचना थाने पहुंचने पर अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल भेजा। रात करीब एक बजे कदौरा के साथ कालपी और आटा थाने की पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को देखकर कई आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद संदिग्धों की तलाश में दबिश देकर नौ लोगों को हिरासत में लिया गया।
हेड कांस्टेबल देवेंद्र गौतम की तहरीर पर पुलिस ने सोंधी गांव निवासी बृजेंद्र, जयप्रकाश, वीरबहादुर, वीरबल, बाबू सिंह, नीलम और ललिता समेत 30 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
इनसेट
गांव में पसरा सन्नाटा, घरों से भागे लोग
घटना के बाद गांव में पुलिस की हलचल बढ़ गई। कार्रवाई के डर से कई लोग घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए। जिस घर में कुआं पूजन की खुशी में रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ जुटी थी, वहां सुबह सन्नाटा पसरा रहा। हालात ऐसे रहे कि घर के बाहर बंधे जानवरों को पानी पिलाने वाला भी कोई नहीं था। बताया गया कि डांस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अलग से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वर्जन
डांस कार्यक्रम के दौरान विवाद और मारपीट की सूचना पर पीआरवी टीम पहुंची थी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। मामले में सात नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नौ लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- राजीव कुमार शर्मा, सीओ सिटी

फोटो - 10 ट्राली में रखे डीजे के साउंड, यहीं से हो रहा था नृत्य। संवाद- फोटो : 1