{"_id":"603e1b9aabe4d3303f099c14","slug":"hathras-daughter-participates-in-father-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस: छेड़छाड़ के विरोध में जान गंवाने वाले पिता को बेटी ने दिया कंधा, सभी की आंखों में दिखे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: छेड़छाड़ के विरोध में जान गंवाने वाले पिता को बेटी ने दिया कंधा, सभी की आंखों में दिखे आंसू
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पिता की अर्थी को कंधा देती बेटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार के दौरान बेटी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। यह देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गईं। आगे देखें तस्वीरें...
2 of 5
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यह पूरा मामला उस किसान की हत्या का है जिसे बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने के लिए आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 5
पिता की अर्थी को कंधा देती बेटी
- फोटो : अमर उजाला
करीब ढाई साल पहले 2018 में हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में एक किसान पिता ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप गौरव शर्मा नाम के एक युवक पर लगाया था। इस शिकायत के बाद पुलिस ने गौरव पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद वह 15 दिनों तक जेल में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसान का हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
जमानत पर छूट कर आने के बाद गौरव अक्सर ही मृतक किसान के घर आकर उसे छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए कह रहा था। हालांकि वह उसकी धमकियों से डरे नहीं। सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद उस मजबूर बेटी ने रोते हुए मीडिया और पुलिस के सामने घटना के बारे में बताया। अपनी बात कहते हुए उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 1.11 मिनट के वीडियो में जिस तरह से यह बिटिया अपने मरहूम पिता के लिए रोती और अपना दुख और गुस्सा बयां करती है वह पुलिस-प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।