फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer dies of silent heart attack after lunch

बिसावर: खाना खाने के बाद हुई घबराहट, किसान की चली गई जान, अचानक मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sat, 31 Oct 2026 06:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 31 Oct 2026 06:04 PM IST
सार

चंद्रपाल सिंह सुबह खेत पर कृषि कार्य करने गए थे। इसके बाद वह घर लौट आए। दोपहर करीब तीन बजे खाना खाने के बाद वह घर पर बैठे थे। इस दौरान अचानक उन्हें घबराहट होने लगी और तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
farmer dies of silent heart attack after lunch
साइलेंट अटैक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बिसावर के गांव मोनिया में शनिवार को किसान चंद्रपाल सिंह (65) की शनिवार दोपहर को खाना खाने के बाद अचानक घबराहट हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया है।

विज्ञापन


किसान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। चंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी महादेवी, दो बेटों और बहुओं के साथ संयुक्त परिवार में रहते थे। उनके बड़े बेटे का नाम सूरजपाल सिंह और छोटे बेटे का नाम विनय कुमार है। परिवार में तीन नाती और तीन नातिन हैं।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, चंद्रपाल सिंह शनिवार सुबह खेत पर कृषि कार्य करने गए थे। इसके बाद वह घर लौट आए। दोपहर करीब तीन बजे खाना खाने के बाद वह घर पर बैठे थे। इस दौरान अचानक उन्हें घबराहट होने लगी और तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। वहां से निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रपाल सिंह के भतीजे बॉबी के अनुसार, चिकित्सक ने मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया। चंद्रपाल सिंह क्षेत्र में पुराने दूधिया के रूप में जाने जाते थे। दिवाली के त्योहार से पहले अचानक उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शाम को शव गांव में पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed