फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस: छेड़छाड़ के विरोध में जान गंवाने वाले पिता को बेटी ने दिया कंधा, सभी की आंखों में दिखे आंसू

Tue, 02 Mar 2021 06:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Mar 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Daughter participates in father funeral
पिता की अर्थी को कंधा देती बेटी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार के दौरान बेटी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। यह देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गईं। आगे देखें तस्वीरें...

Hathras: Daughter participates in father funeral
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यह पूरा मामला उस किसान की हत्या का है जिसे बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने के लिए आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Hathras: Daughter participates in father funeral
पिता की अर्थी को कंधा देती बेटी - फोटो : अमर उजाला

करीब ढाई साल पहले 2018 में हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में एक किसान पिता ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप गौरव शर्मा नाम के एक युवक पर लगाया था। इस शिकायत के बाद पुलिस ने गौरव पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद वह 15 दिनों तक जेल में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras: Daughter participates in father funeral
किसान का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

जमानत पर छूट कर आने के बाद गौरव अक्सर ही मृतक किसान के घर आकर उसे छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए कह रहा था। हालांकि वह उसकी धमकियों से डरे नहीं। सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Hathras: Daughter participates in father funeral
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इस घटना के बाद उस मजबूर बेटी ने रोते हुए मीडिया और पुलिस के सामने घटना के बारे में बताया। अपनी बात कहते हुए उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  1.11 मिनट के वीडियो में जिस तरह से यह बिटिया अपने मरहूम पिता के लिए रोती और अपना दुख और गुस्सा बयां करती है वह पुलिस-प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed