फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हजारों आंखें हुईं नम: गमगीन माहौल में किया रामवीर का अंतिम संस्कार, राजनेताओं-अधिकारियों का लगा रहा तांता

Sat, 03 Sep 2022 08:14 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
Former minister Ramveer Upadhyay cremated in Hathras
रामवीर उपाध्याय के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन के बाद शनिवार को पूरा हाथरस शोक में डूबा रहा। आगरा से सैकड़ों वाहनों के साथ शनिवार की सुबह रामवीर उपाध्याय की शवयात्रा यहां लेबर कॉलोनी पार्क में पहुंची तो वहां हजारों की तादाद में लोगों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन किए। कई घंटे तक लोगों का हुजूम वहां लगा रहा। कई जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दीं। 


 

Former minister Ramveer Upadhyay cremated in Hathras
रामवीर उपाध्याय के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

वहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बामौली ले जाया गया। वहां देर शाम हजारों की भीड़ की मौजूदगी में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व मंत्री रामवीर के बेटे चिरागवीर उपाध्याय ने उन्हें मुखाग्नि दी। हजारों लोगों की आंखें इस दौरान नम हो गईं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (65 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की देर रात आगरा के रेनबो अस्पताल में निधन हो गया था। वह कैंसर सहित अन्य बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे थे। प्रदेश के कद्दावर नेता और कई बार कबीना मंत्री रामवीर के निधन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों की भीड़ आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित उनके आवास पर पहुंच गई। 

Former minister Ramveer Upadhyay cremated in Hathras
बेटे की मृत्यु पर बिलखते पिता रामचरन उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

वहां सुबह 10 बजे के लगभग उनके परिजनों के साथ उनके समर्थक सैकड़ों वाहनों के साथ उनकी अंतिम यात्रा को लेकर वहां से चले। स्थान-स्थान पर लोगों ने उनकी शवयात्रा को रोककर पुष्प बरसाए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोपहर डेढ़ बजे के लगभग उनका पार्थिव शरीर यहां लेबर कॉलोनी पार्क में अंतिम दर्शनों के लिए लाया गया। यहां हजारों की तादाद में भीड़ पहले से ही मौजूद थी। जैसे ही उपाध्याय की शवयात्रा को यहां लाया गया तो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़ पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former minister Ramveer Upadhyay cremated in Hathras
रामवीर उपाध्याय के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

इस मौके प्रदेश के राज्य मंत्री अनूप प्रधान, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा, विधायक अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुडडू पंडित, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, ब्रज बहादुर, रघुराज प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व सांसद डॉ.बंगाली सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा जिलाधिकारी रमेश रंजन, एसडीएम सदर राजकुमार सिंह आदि अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Former minister Ramveer Upadhyay cremated in Hathras
रामवीर उपाध्याय के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

हर कोई दिखा अंतिम झलक पाने के लिए बेताव
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की शवयात्रा शहर के बाजारों में होकर आई तो हजारों की लोगों की नम हो गई। इस दौरान बाजार में जब तक सूरज चांद रहेगा, रामवीर उपाध्याय का नाम रहेगा, जैसे नारे लगे। यही स्थिति लेबर कॉलोनी पार्क में रही। हर कोई अपने नेता की आखिरी झलक पाने के लिए बेताब दिखा। संवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed