फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हापुड़ में उपद्रव: 20 मिनट तक घरों और दुकानों में तोड़फोड़, छतों से किया पथराव, हुआ लाठीचार्ज; बवाल की कहानी

Sun, 10 May 2026 08:40 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 10 May 2026 08:40 AM IST
सार

हापुड़ के धौलाना में महाराणा प्रताप जयंती पर साठा चौरासी क्षेत्र में शोभायात्रा में मामूली कहासुनी के बाद भारी बवाल हो गया। आमने-सामने आए दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। कई दुकानों, घरों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। बवाल में दरोगा वरुण कुमार समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया। इलाके में तनाव है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
Hapur Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हापुड़ के साठा चौरासी क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा के समापन के बाद गांव देहरा में पुलिस की मौजूदगी में हालात बिगड़ गए। ड्रोन और फोर्स तैनात होने के बावजूद करीब 20 मिनट तक जमकर पथराव हुआ। उपद्रवी घरों की छतों पर चढ़ गए और दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का भी आरोप लगाया है।


पुलिस ने मौके से 30 से अधिक बाइकें जब्त की हैं। घटना में एक दरोगा समेत सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस वीडियो और पूछताछ के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। परंपरा के अनुसार, साठा चौरासी क्षेत्र में तीन मुख्य शोभायात्राएं निकलती हैं। 
 
Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल में दुकान में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव देहरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पगड़ी चढ़ाकर समापन होता है। शनिवार को समापन के बाद गुटका लेने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। भीड़ बेकाबू हो गई और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। 

 
Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
शोभायात्रा के दौरान मकान की छतों पर चढ़कर मारपीट व तोड़फोड़ करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पत्थर लगने से एक दरोगा घायल हो गए। कुछ युवक ग्रामीणों की छतों पर चढ़ गए। एक युवक छत से गिरा तो भीड़ ने उसे बुरी तरह पीट दिया। वह गंभीर रूप से घायल है। वायरल वीडियो में युवक खुद को बचाता नजर आ रहा है। कुछ घरों में घुसकर भी तोड़फोड़ की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
घरों में तोड़फोड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
देर रात तक डटे रहे अधिकारी 
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एडीजी भानू भास्कर के अलावा डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक सभी अधिकारी धौलाना थाने में डटे रहे। पुलिस जब्त वीडियो और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

 
विज्ञापन
Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
घरों में तोड़फोड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
लाठीचार्ज कर खदेड़े उपद्रवी
हंगामा बढ़ने पर गांव देहरा के ग्रामीण भी जुटने लगे। पुलिस ने लाठियां चलाकर उपद्रवियों को खदेड़ा। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान पुलिस का ड्रोन निगरानी कर रहा था, फिर भी बवाल हो गया। कई युवक बाइकें छोड़कर भाग गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed