फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 दिन बाद कब्र से निकला अमजद का शव: 21 दिन पहले हुई थी मौत, शरीर पर थे चोट के निशान; DM ने क्यों दिया आदेश?

Thu, 18 Dec 2025 07:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 07:45 PM IST
सार

अमजद के परिवार ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम के आदेश पर एसडीएम ईला प्रकाश, सीओ वरुण मिश्रा, कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया।

विज्ञापन
Amjads dead body exhumed after 20 days DM orders post-mortem
कब्र से अमजद के शव को बाहर निकालते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवक की 28 नवंबर को हैदराबाद स्थित एक गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गोदाम स्वामी अपने दो साथियों के साथ युवक के शव को लेकर मोहल्ले में पहुंचा था। जिसके शरीर पर चोटों के भी निशान मिले। गोदाम स्वामी के मृतक की तनख्वाह व आर्थिक मदद करने के आश्वासन पर परिजनों ने युवक को दफना दिया था। तनख्वाह व आर्थिक मदद न करने पर मृतक के परिजनों की शिकायत पर गुरुवार को युवक का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

Amjads dead body exhumed after 20 days DM orders post-mortem
कब्र खोदते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

नगर के बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी गालिब खां ने डीएम जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले करीब 10 वर्षों से उनका भाई अमजद बुलंदशहर रोड निवासी स्थित एक व्यक्ति के यहां नौकरी करता आ रहा था। देशभर में व्यक्ति का पत औझड़ी का बड़ा कारोबार है। उनका भाई व्यक्ति के पत औझड़ी ओमासम जलपट्टी हैदराबाद स्थित गोदाम में बतौर चैकर का काम कर रहा था। 

Amjads dead body exhumed after 20 days DM orders post-mortem
अमजद का शव - फोटो : अमर उजाला

28 नवंबर को पत औझड़ी का ट्रक गोदाम में उतरा था। उनके भाई ने ट्रक में चोरी का माल होने की बात अपने मालिक को बताई थी। इस बात गुस्साये गोदाम स्वामी व उसके दो साथियों ने लाठी डंडों से उनके भाई को जमकर पीटा था। अमजद को मरणासन अवस्था में लेकर हापुड़ पहुंचे थे। आरोपियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने अमजद को अस्पताल में भर्ती कराया था और गुमराह करने लिए आरोपियों ने उन्हें फर्जी कागजात भी दिखाए थे। जबकि उनके भाई के शरीर पर चोट के निशान भी थे। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनके भाई अमजद का किसी से झगड़ा हो गया था। जिसके कारण उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amjads dead body exhumed after 20 days DM orders post-mortem
अमजद की कब्र - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने उन्हें उनके भाई की तनख्वाह व आर्थिक मदद करने का आश्वासन भी दिया। ऐसा न करने पर तीन दिसंबर को उन्होंने आरोपियों से तनख्वाह व आर्थिक मदद करने की बात कही। इस पर आरोपियों ने गाली गलौज कर उनके भाई अमजद पर चोरी करने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Amjads dead body exhumed after 20 days DM orders post-mortem
जानकारी देतीं एसडीएम ईला प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम के आदेश पर एसडीएम ईला प्रकाश, सीओ वरुण मिश्रा, कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed