फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MLC Elections

एमएलसी चुनाव : 14 केंद्रों पर आज होगा मतदान, बाहरी लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
MLC Elections
हापुड़ नगर पालिका मतदान केंद्र का निरीक्षण करते ईओ। संवाद
हापुड़। मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। जिले के 14 केंद्रों व 29 मतदान स्थलों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान स्थलों पर मतदाताओं के अलावा अन्य किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं, बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां केंद्रों के लिए रवाना हुईं। दूसरी तरफ प्रत्याशियों ने विभिन्न माध्यमों से घर-घर मतदान पर्चियां पहुंचवाईं। स्नातक चुनाव में 11937 और शिक्षक चुनाव में 4226 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

मतदान से पहले दिन बृहस्पतिवार को केंद्रों व स्थलों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, संकेतक, आदि की व्यवस्था की गई। डीएम कविता मीना सहित सभी एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं, कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। एक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कर्मी हैं। कुल 29 स्थल पर एक-एक पोलिंग पार्टी भेजी गई है, जबकि सात पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा संबंधित थाना क्षेत्र से अलग-अलग करीब 100 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मामले में डीएम कविता मीना का कहना है कि वाहनों के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई है। मतदान सामग्री, मतपेटी व सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में मतपेटियों के सुरक्षित रखा जाएगा। कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मताधिकार के लिए मिलेगा विशेष अवकाश
डीएम ने बताया कि चुनाव में मतदान के लिए 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश रहेगा। शासन की स्वीकृति के यह आदेश जारी किया है। जिले के ऐसे कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बोनाफाइड मतदाता हैं, उन्हें मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया गया है। वहीं, चुनाव के मद्देनजर सभी प्रकार के शराब के ठेके भी बंद रहेंगे।


मतदान को लेकर स्थिति --
चुनाव का प्रकार मतदान केंद्र स्थल पुरुष महिला कुल मतदाता
मेरठ खंड स्नातक 08 23 6980 4957 11937
मेरठ खंड शिक्षक 06 06 1932 2294 4226

स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए बनाए गए मतदान स्थल
मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा, खंड विकास कार्यालय धौलाना, खंड विकास कार्यालय हापुड़, नगर पालिका परिषद हापुड़ का प्रांगण (महावीर प्राथमिक पाठशाला कक्ष संख्या-2), खंड विकास कार्यालय सिंभावली और खंड विकास कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर में वोट डाले जाएंगे। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा का कक्ष संख्या-एक व दो, खंड विकास कार्यालय धौलाना का सभा कक्षा, लिपिक कक्ष व अधिकारी कक्ष, खंड विकास कार्यालय हापुड़ सभागार कक्ष, सहायक विकास अधिकारी कक्ष, लिपिक कक्ष व अवर अभियंता कक्ष, नगर पालिका परिषद हापुड़ सभागार कक्ष, मुख्य कार्यालय कक्ष, स्वास्थ्य कार्यालय कक्ष-1, दो व पुस्तकालय कक्ष, नगर पालिका परिषद हापुड़ का प्रांगण महावीर प्राथमिक पाठशाला कक्ष संख्या-1, देवकी प्राथमिक पाठशाला कक्ष संख्या-1 व कक्ष संख्या-2, खंड विकास कार्यालय सिंभावली बैठक हॉल नंबर-1 व सामुदायिक भवन का हाल, खंड विकास कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक भवन-1, भवन-2, लिपिक कक्ष व सभागार कक्ष, मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा कक्ष संख्या-3, खंड विकास कार्यालय धौलाना का लिपिक कक्ष, खंड विकास कार्यालय हापुड़ का सहायक विकास अधिकारी कक्ष और नगर पालिका परिषद हापुड़ का प्रांगण महावीर प्राथमिक पाठशाला कक्ष संख्या-दो में मतदान होगा।

हापुड़ नगर पालिका मतदान केंद्र का निरीक्षण करते ईओ। संवाद

हापुड़ नगर पालिका मतदान केंद्र का निरीक्षण करते ईओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed