फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villagers, troubled by the foul smell from a factory, express their anger by blocking the road.

Hapur News: फैक्टरी की दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers, troubled by the foul smell from a factory, express their anger by blocking the road.
धौलाना में गंदगी से भरे ट्रक को रोक कर जाम लगाते लोग। संवाद
धौलाना। बासतपुर-धौलाना मार्ग पर स्थित एक गत्ता कारखाना से फैल रही गंदगी और असहनीय दुर्गंध के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप चौक पर एक वाहन को रोककर सड़क जाम कर दी। इससे गुलावठी, मसूरी, पिलखुवा और एनटीपीसी मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कारखाना में दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ नगर निगम का गंदगी भरा कूड़ा लाकर सुखाया जाता है। फिर इसे प्रयोग में लिया जाता है, जिससे आसपास के गांवों में दुर्गंध फैल रही है। लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। कारखाने से निकलने वाली गंदगी और बदबू से बच्चों, बुजुर्गों समेत सभी को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन और जाम की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्राम प्रधान अतुल कुमार ने कहा कि गांवों के वातावरण को प्रदूषित करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed