फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 लाख के लिए सजाई पुतले की चिता: डमी का अंतिम संस्कार करने पहुंचे दो युवक, पैर देखकर हिल गया कर्मचारी; Video

Thu, 27 Nov 2025 10:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 27 Nov 2025 10:33 PM IST
सार

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पूछताछ में कमल ने बताया कि वह दिल्ली के करोल बाग में कपड़े का कारोबार करता है। कोरोना काल में उसके पिता और दो भाइयों की मौत हो गई, जिसके बाद कारोबार पर गहरा असर पड़ा और उस पर करीब 50 लाख रुपये का कर्ज हो गया। जिसे लेकर वह काफी समय से परेशान था।

विज्ञापन
Two man from Delhi reached Brajghat to cremate a plastic dummy for an insurance claim of Rs 50 lakh
डमी का अंतिम संस्कार करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के ब्रजघाट स्थित श्मशानघाट में गुरुवार की दोपहर मौजूद लोगों के उस समय होश उड़ गए, जब दो युवक यहां एक 18 वर्षीय युवक का शव बताकर एक प्लास्टिक की डमी का अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर रहे थे। कार से डमी लेकर इन युवकों को लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दबोच लिया। 

Two man from Delhi reached Brajghat to cremate a plastic dummy for an insurance claim of Rs 50 lakh
चिता में लेता प्लास्टिक का डमी - फोटो : अमर उजाला

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहते शातिर
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नौकर के 50 लाख की बीमा राशि हड़पने के लिए शातिर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए डमी का अंतिम संस्कार करने के लिए यहां लाए थे। लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों और लोगों के शक के कारण पूरा मामला खुल गया। अब पुलिस घटना के मास्टरमाइंड कपड़ा व्यापारी व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

Two man from Delhi reached Brajghat to cremate a plastic dummy for an insurance claim of Rs 50 lakh
आग लगाने की तैयारी में थे शातिर - फोटो : अमर उजाला

आग लगाने की तैयारी कर चुके थे शातिर
दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी कमल सोमानी और उसका साथी आशीष खुराना निवासी जैन कॉलोनी, उत्तम नगर दिल्ली कार में एक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ब्रजघाट स्थित श्मशानघाट लेकर पहुंचे थे। दोनों युवकों ने अंतिम संस्कार के लिए टाल से लकड़ी व अन्य सामग्री खरीद कर चिता तैयार की और कार से शव को निकालकर उस पर रख लिया। ये लोग शव में आग लगाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी नगर पालिका का कर्मचारी मौके पर पहुंच गया। नियमानुसार मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा मृतक का नाम पता दर्ज किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two man from Delhi reached Brajghat to cremate a plastic dummy for an insurance claim of Rs 50 lakh
इसी कार से पहुंचे थे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

शक होने की शव की जांच की तो निकली डमी
श्मशान घाट पर कार्यरत पालिका कर्मी नितिन चिता के पास पहुंचा और कमल व उसके साथी से मृतक का नाम पूछा। दोनों ने बताया कि मृतक का नाम अंशुल है, जो दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र निवासी थे। जिनकी दिल्ली के अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लाया गया है। शव के साथ कम लोगों को देखकर पालिका कर्मी को कुछ शक हुआ, तो उसने मृतक का चेहरा देखने के लिए कहा। लेकिन कमल और आशीष आनाकानी करने लगे। इसी बीच नितिन ने कफन हटाकर पैर देखे, तो चिता पर शव की जगह डमी दिखाई दी। जिसके बाद उसने आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी बुला लिया और चेहरा खोलते ही सब अचरज में पड़ गए। युवकों ने चिता पर डमी रखी हुई थी। इसके बाद मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन
Two man from Delhi reached Brajghat to cremate a plastic dummy for an insurance claim of Rs 50 lakh
शातिरों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल पर लगाया डमी देने का आरोप
श्मशान घाट पर हंगामे के दौरान कमल ने बताया कि अस्पताल में मौत होने के बाद वह लोग शव यहां लेकर आए हैं। उसने लोगों को गुमराह करने के लिए अस्पताल प्रबंधन पर शव की जगह डमी देने का आरोप लगाया। लेकिन आरोपियों को यह बहाना अधिक देर तक नहीं चला। सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी दोनों युवकों को हिरासत में लेकर चौकी ले आया और कोतवाली प्रभारी को मामले की जानकारी दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पूरा षडयंत्र खोलकर रख दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed