फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   An appeal to participate in the Delhi mega-rally in a spirit of unity

Hapur News: दिल्ली की महारैली में एकजुटता के साथ शामिल होने की अपील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
An appeal to participate in the Delhi mega-rally in a spirit of unity
हापुड़। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक हुई। अभियान के जिला ऑब्जर्वर अनंत दहिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महारैली में एकजुट होकर पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित भैरों मंदिर के पास पार्टी कार्यालय पहुंचने पर अनंत दहिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली महारैली में देशभर से कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने जिले की तीनों नगर पालिकाओं के अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और वरिष्ठ कांग्रेसियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत से महारैली में भाग लेकर राहुल गांधी का समर्थन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रहे हैं। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक गजराज सिंह, विजय गोयल, नवरत्न त्यागी, अरविंद शर्मा, दिनेश चंद शर्मा, रजनीश त्यागी, मानवी सिंह, रश्मि चौधरी, डॉ. वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह, नरेश भाटी, गौरव गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed