फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारा गया एक और पति: यूपी में पत्नी ने बांका से काट डाला 'सुहाग', दीवार व महिला के चेहरे पर मिले खून के छींटे

Mon, 31 Mar 2025 09:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुस्करा (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुस्करा (हमीरपुर) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 09:59 PM IST
सार

- शराब के नशे में पति द्वारा मारपीट करने के चलते महिला ने की घटना
- बेटे राजेश ने थाने में पिता की हत्या किए जाने की सूचना दी

विज्ञापन
In Hamirpur wife brutally murdered her husband by hitting him with a sharp weapon
पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी हमीरपुर स्थित मुस्करा कस्बा में शराबी पति की हरकतों से तंग पत्नी ने सिंघाड़ा काटने वाले बड़े चाकू (बांका) से वार कर पति की नृशंस हत्या कर दी। सूचना पर आई पुलिस व सीओ राठ ने जांच कर पत्नी को हिरासत में ले पूछताछ की। इसमें पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पति की हत्या के दौरान खून के छींटे दीवार व पत्नी क चेहरे पर भी मिले हैं। घटना के बाद पत्नी ने मनगढंत कहानी बनाकर पति के शव से लिपटकर रोती बिलखती रही।

Trending Videos
In Hamirpur wife brutally murdered her husband by hitting him with a sharp weapon
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेटे ने बुलाई पुलिस
सोमवार को कस्बे के महोबा रोड स्थित बैजनाथ अग्रवाल विद्यालय के पीछे वाली बस्ती निवासी अरविंद (42) के बेटे राजेश ने थाने में पिता की हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस को घर के बेड पर अरविंद लहूलुहान मृत पड़ा मिला। वहीं उसकी पत्नी अनीता के चेहरे पर खून के छींटे पड़े दिखे। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी की सूचना पर सीओ राठ राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच घटना की जांच की। साथ ही मृतक की पत्नी से पूछताछ की इसमें उसने पति की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि दोपहर के समय तीनों बच्चे बाहर थे। अरविंद शराब पीकर घर आ गया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। विवाद काफी बढ़ जाने पर उसने पास में रखी चाकू से उस पर वार कर दिया। उसकी गर्दन कट गई व मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

In Hamirpur wife brutally murdered her husband by hitting him with a sharp weapon
पुलिस हिरासत में कातिल पत्नी - फोटो : अमर उजाला

पति-पत्नी दोनों काम कर चलाते थे परिवार
अरविंद रैकवार कस्बा स्थित कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी में काम करता था। उसकी पत्नी अनीता सिंघाड़े बेंचने का काम करती थी। उनके तीन बेटे राजेश 18 कस्बा में ही फल का ठेला लगाता है। जबकि दो पुत्र शिब्बा व दिनेश पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के समय बड़ा पुत्र बाजार में था। जबकि बाकी दो पुत्र घर के सामने ही गेहूं की फसल की कटाई चल रही वहीं पर खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Hamirpur wife brutally murdered her husband by hitting him with a sharp weapon
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला

मां ने तबीयत खराब होने की बात कह बुलाया घर
मृतक के बेटे राजेश के अनुसार उसकी मां ने उसे फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उन्होंने उसे डॉक्टर को साथ लाने के लिए कहा। जब वह घर पहुंचा तो मां व पिता दोनों कमरे में मौजूद मिले। पिता बेड पर मृत पड़े थे और मां भी घायल दिखीं। उसके हाथ में खून लगा था।

विज्ञापन
In Hamirpur wife brutally murdered her husband by hitting him with a sharp weapon
कालित पत्नी व बेटा - फोटो : अमर उजाला

आरोपी पत्नी ने बनाई कहानी
घटना की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से मृतक की पत्नी ने मनगढ़ंत कहानी बताई। कहा कि वह और उसका पति घर में मौजूद थे। तभी अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से उसके पति की हत्या कर दी और बीच बचाव में वह घायल हो गई। लेकिन मोहल्लेवासी महिला को ही इसका आरोपी बताते रहे। बाद में पुलिस की पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed