फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों सीएम योगी का इतना लाडला है कालू डॉगी? हर बार गोरखपुर आते ही करते हैं बहुत प्यार

Mon, 09 Dec 2019 10:47 AM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: विजय जैन Updated Mon, 09 Dec 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
why chief minister yogi adityanath loves doggy kallu, unique story behind this
क्यों सीएम योगी का इतना लाडला है कालू डॉगी? - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जब भी गोरखपुर में आते हैं और मंदिर में ही प्रातः भ्रमण के लिए निकलते हैं तो उन्हें प्यार से कालू को पुचकारते, दुलारते देखा जा सकता है। इसपर कालू भी योगी को देखकर विशेष अंदाज में उनका अभिवादन करता है। ये कालू और कोई नहीं, उनका पालतू डॉगी है। कालू डॉगी उनका इतना लाडला कैसे बना? इसके पीछे भी रोचक किस्सा है।
why chief minister yogi adityanath loves doggy kallu, unique story behind this
कालू की देखभाल की जिम्मेदारी वर्तमान समय में योगी और मंदिर के करीबी हिमालय गिरी के जिम्मे होती है। - फोटो : amarujala
बताया जाता है कि जब वह सांसद थे तो उसी दौरान दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर नाथ सम्प्रदाय को मानने वाले एक भक्त ने योगी को लेब्राडोर नस्ल का एक पिल्ला तोहफे में दिया था। योगी ने कुछ दिन तक इसे वहीं दिल्ली के आवास पर ही रखा था, लेकिन वापस गोरखपुर आते समय उसे भी साथ में गोरखपुर लेते आए। यहीं उसका नाम कालू पड़ा। योगी जब सांसद थे तो सुबह शाम कालू को भोजन भी खुद ही कराते थे।
why chief minister yogi adityanath loves doggy kallu, unique story behind this
योगी जब सांसद थे तो सुबह शाम कालू को भोजन भी खुद ही कराते थे - फोटो : amarujala
शाकाहारी है कालू
तिवारी ने बताया कि कालू अन्य कुत्तों की तरह मांसाहारी नहीं है। कालू शुद्ध रूप से शाकाहारी है और वो भोजन में दूध-रोटी या फिर मंदिर में बने भंडारे का भोजन ही खाता है। योगी की अनुपस्थिति में कालू की देखभाल की जिम्मेदारी वर्तमान समय में योगी और मंदिर के करीबी हिमालय गिरी के जिम्मे होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
why chief minister yogi adityanath loves doggy kallu, unique story behind this
क्यों सीएम योगी का इतना लाडला है कालू डॉगी? - फोटो : amarujala
जब कालू को देखते ही सीएम योगी ने पुचकारा
इसी क्रम में बुधवार को जब सीएम योगी गोरखपुर प्रवास के दौरान मंदिर का भ्रमण कर रहे थे तो कालू से भी मिले। मंदिर के कार्यालय प्रभारी द्वारिका तिवारी ने बताया कि  योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहते हुए भी जब गोरखपुर आते हैं तो वह अपने सारे जरूरी काम निपटाने के बाद कालू को लाड-प्यार करना नहीं भूलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed