{"_id":"5decc47f8ebc3e1b96754168","slug":"after-onion-now-potato-rate-increse-at-gorakhpur-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्याज के बाद अब आलू महंगा, थोक में 24 तो फुटकर में 28 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज के बाद अब आलू महंगा, थोक में 24 तो फुटकर में 28 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत
Sun, 08 Dec 2019 03:08 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 08 Dec 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
आलू
- फोटो : self
पिछले एक महीने से लगातार प्याज की कीमतों में इजाफे के बाद अब आलू के दाम भी बढ़ गए हैं। अचानक आलू के दाम बढ़ने से आमजनों में संकट की स्थिति है। थोक बाजार में जहां आलू 18 से 24 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है वहीं फुटकर बाजार में इसकी कीमत 24 से 28 रुपये तक पहुंच गई है। हरी सब्जियों के महंगे होने पर आम लोगों की थाली में आलू और प्याज दिखाई देता है।
potato
पिछले एक महीने से प्याज के दाम में काफी इजाफा हुआ है। अब आलू की बढ़ी कीमतों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। एक सप्ताह पहले 14 से 18 रुपये में बिकने वाला पुराना आलू शनिवार को महेवा मंडी में 18 से 22 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गया। नए आलू के दाम 18 से 24 रुपये प्रति किलो हो चुके हैं। व्यापारियों ने बताया कि पुराने आलू का स्टॉक खत्म हो रहा है। नए की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन अब भी भी पुराने आलू की मांग ज्यादा है। मांग अधिक होने की वजह से पुराने आलू के दाम में तेजी आई है। नया आलू जल्दी खराब हो जाता है ऐसे में व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
potato
ये है आलू की कीमतें
नया सफेद 18 से 20 रुपये प्रति किलो
नया लाल 22 से 24 रुपये प्रति किलो
पुराना सफेद 18 रुपये प्रति किलो
पुराना लाल 22 रुपये प्रति किलो
नया सफेद 18 से 20 रुपये प्रति किलो
नया लाल 22 से 24 रुपये प्रति किलो
पुराना सफेद 18 रुपये प्रति किलो
पुराना लाल 22 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन
Potato
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों से बातचीत
मंडी में आलू की भरपूर आवक हो रही है। लेकिन पुराने आलू की मांग ज्यादा है। ऐसे में पुराने आलू के दाम में थोड़ी तेजी है। - फिरोज अहमद राइन, व्यापारी
नए आलू जल्दी खराब हो जाते हैं। खराब होने पर व्यापारियों को ज्यादा नुकसान होता है। जल्द ही आलू के दाम कम हो जाएंगे। - शम्स अहमद राइन, व्यापारी
पुराने आलू की मांग ज्यादा है। वहीं पुराने आलू की आवक नए की तुलना में कम है। इसलिए आलू के दाम में मामूली तेजी दिख रही है।
अब्दुल हक, व्यापारी
पुराने आलू का स्टॉक समाप्त हो रहा है। इसलिए आलू के दाम में थोड़ी तेजी आई है। जल्द ही लोगों को बढ़े हुए दामों से राहत मिल जाएगी। - दुर्गा प्रकाश कुशवाहा, व्यापारी