{"_id":"5c80c1ddbdec22140233406d","slug":"why-bjp-mp-beaten-by-mla-throwing-soe-know-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्या थी वो बात, जिसपर भड़क गए भाजपा सांसद और विधायक पर कर दी जूतों की बरसात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्या थी वो बात, जिसपर भड़क गए भाजपा सांसद और विधायक पर कर दी जूतों की बरसात?
Thu, 07 Mar 2019 12:57 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी सांसद और विधायक भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट की घटना पूरे देश में चर्चा का विषय रही। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं, लोग कमेंट के माध्यम से अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। वहीं, पार्टी हाईकमान ने भी मामले पर गंभीर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट मांग ली है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सांसद, विधायक को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा, फिर निलंबन की कार्रवाई होगी। संतकबीरनगर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का हिस्सा है। आखिर क्या थी वो बात, जिसपर भड़के भाजपा सांसद ने विधायक पर कर दी जूतों की बरसात?
Trending Videos
up mp mla fight
- फोटो : पीटीआई
भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के बेटे हैं। वह मूलरूप से खजनी विधानसभा क्षेत्र के धूरिया गांव के रहने वाले हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी अब परिवार सहित एबीवीपी कार्यालय के पास गोरखपुर में रहते हैं। वहीं, विधायक राकेश सिंह बघेल भी स्पोर्ट्स कॉलेज के पास रहते हैं। हुआ यूं कि संतकबीरनगर जिला योजना समिति की बैठक शुरू तो सामान्य ढंग से हुई, लेकिन बमुश्किल 15 मिनट बाद ही बात बिगड़ गई।
बीेजेपी विधायक और सांसद
- फोटो : अमर उजाला
सांसद शरद त्रिपाठी एक सड़क के शिलान्यास स्थल पर लगे शिलापट्ट से संबंधित सवाल लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछ रहे थे। विधायक बीच में अचानक बोल पड़े और पूरी बहस दूसरी दिशा में मुड़ गई। बैठक में मौजूद सदस्यों और घटना के वीडियो फुटेज के अनुसार सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में हुए एक सड़क के शिलान्यास पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके दूबे से जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी विधायक और सांसद में बहस
- फोटो : अमर उजाला
सांसद को आपत्ति थी कि वहां लगे शिलापट्ट पर उनका नाम क्यों नहीं लिखा है। अधिशासी अभियंता जवाब देने के लिए खड़े हुए थे कि विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा, वह क्या जवाब देंगे, हमसे जवाब सुन लीजिए। इस पर सांसद ने तुरंत विधायक का प्रतिवाद किया और कहा कि सांसद मैं हूं या तुम। अधिकारी से जवाब मांग रहा हूं। तुमसे क्या बात करूं। बात इतनी बढ़ गई कि सांसद ने कह दिया कि तुम्हारे जैसे कई नेता पैदा कर चुका हूं।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद और विधायक आपस में भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
बदले में विधायक ने भी जूतों से मारने की बात कह दी। बगल में बैठे खलीलाबाद विधायक जय चौबे और धनघटा विधायक श्रीराम चौहान दोनों को शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे, इतने में सांसद ने अपने पैर से जूता निकाला और दनादन विधायक के मुंह और सिर पर मारना शुरू कर दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि सांसद, विधायक के बीच मारपीट ने सबको असहज कर दिया है। पार्टी आलाकमान को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है।