फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस घर में शहनाई की थी तैयारी, वहां छा गया मातम, बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई मां

Fri, 13 Dec 2019 11:29 AM IST
विजय जैन शिवम सिंह, गोरखपुर
शिवम सिंह, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 13 Dec 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
UP: Hightension wires fall in Gorakhpur, landlord wife fainted after seeing son deadbody
हादसे में मारे गए दिवाकांत की फाइल फोटो, साथ में विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के सिघड़ियां इलाके के जिस घर में मौत का मातम छाया है वहां पर शादी के खुशियों की तैयारी चल रही थी। मृतक दिवाकांत पांडेय के छोटे भाई रजनीकांत की मई में शादी होनी है। बस इसी के लिए घर का निर्माण तेजी से हो रहा था। छुट्टी लेकर दिवाकांत घर बनवा रहे थे। काम के सुध में हाईटेंशन तार पर नजर नहीं गई। हादसे में उनकी व दो मजदूरों की जिंदगी पलक झपकते ही खत्म हो गई।
UP: Hightension wires fall in Gorakhpur, landlord wife fainted after seeing son deadbody
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
वहीं पत्नी प्रियंका को पति के अस्पताल में होने की जानकारी दी गई थी। उसे कौन बताए यह हिम्मत किसी के पास नहीं थी, शाम में जैसे ही उसे मौत की जानकारी दी गई वह बेसुध होकर गिर पड़ी। किसी तरह से वहां मौजूद लोगों ने संभाला। हाथ में एक माह की बेटी और पांच साल की बेटी को दूसरे के घर रखा गया है। पति को खोने के गम में गुमसुम पत्नी घर के कोने में पड़ी है। उसके माता-पिता और रिश्तेदार उसे समझाने की कोशिश में लगे रहे।
UP: Hightension wires fall in Gorakhpur, landlord wife fainted after seeing son deadbody
हादसे की जानकारी लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
दो बच्ची के पिता थे दिवाकांत
दिवाकांत पांडेय की शादी सिघड़िया के समीप अभिषेक नगर में हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी प्रियंका, पुत्री नंदन (5) तथा एक माह की पुत्री गुड़िया को छोड़ा है। मृतक दो भाइयों में बड़े थे छोटा भाई रजनीकांत रांची में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, इनकी शादी मई में होना तय हुई है। इनको घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक के पिता ओमप्रकाश पांडेय मूलरूप से देवरिया जनपद के रूद्रपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरा कछार के निवासी हैं यहां मकान बनवाकर सपरिवार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Hightension wires fall in Gorakhpur, landlord wife fainted after seeing son deadbody
सिंघाड़िया गैस गोदाम के निकट हाईटेंशन तार गिरी - फोटो : अमर उजाला
बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई मां
हादसे में मरे रामलखना गांव के मजदूर शिव निषाद की मां सोनमती देवी बेटे का शव देखते ही बेहोश हो गई। दो बेटे शिवानंद, देवानंद बैंगलोर में मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
UP: Hightension wires fall in Gorakhpur, landlord wife fainted after seeing son deadbody
हाईटेंशन तार गिरने से मकान मालिक के बेटे समेत तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
घर के कमाऊ मुखिया की मौत
वहीं रामनगर करजहां के कोइल की भी करंट लगने से मौत हो गई। कोइल की बड़ी बेटी रंजू की शादी ही हुई है। छोटी बेटी संजू (14), ज्योति (12), संजना (10), सन्नी (8) अभी पढ़ते हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी कोइल के कंधों पर ही थी। अब परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed