{"_id":"6af62dd42e378ab56e036821","slug":"gda-administration-swings-into-action-for-chhath-festival-vice-chairman-inspects-the-ghats-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1516329-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छठ पर्व पर सक्रिय हुआ जीडीए प्रशासन, उपाध्यक्ष ने घाटों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छठ पर्व पर सक्रिय हुआ जीडीए प्रशासन, उपाध्यक्ष ने घाटों का किया निरीक्षण
Fri, 13 Nov 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
-घाटों की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात
गोरखपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण सक्रिय हो गया है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया।
उन्होंने घाटों पर चल रही तैयारियों की प्रगति को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रामगढ़ताल में फैली जलकुंभी की सफाई के लिए मशीनों की कार्य अवधि बढ़ाने और अतिरिक्त सफाईकर्मियों की मदद से जलकुंभी हटाकर सफाई के निर्देश दिए। ताल के किनारों से आने वाली दुर्गंध को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने चूना, ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक रसायनों का छिड़काव कराकर दुर्गंध को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कहा।
जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार तारामण्डल क्षेत्र के 7 प्रमुख स्थलों और घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात की गई है। जिससे संबंधित स्थानों पर प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रमुख स्थल जहां जीडीए की हो ओर से हो रही व्यवस्था
1. नौका विहार जेट्टी के समीप
2. आरकेबीके के समीप
3. नौका विहार फेज-2
4. चम्पा देवी पार्क
5. वाटर बॉडी/वसुन्धरा इनक्लेव आवासीय योजना के समीप
6. महन्त दिग्विजयनाथ पार्क के समीप
7. ताल रिंग रोड द्वितीय फेज (मन्दिर के समीप)