फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो बेटियों की शादी से पहले गोली लगते ही दम तोड़ गया रिटायर्ड सैनिक, पत्नी बोली-हत्या हुई

Sat, 14 Dec 2019 10:57 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 14 Dec 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
two daughter father retired army man gun shot dead, police say suicide case, wife says murder
रिटायर्ड सैनिक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
दो जवान बेटियों की शादी से पहले ही रिटायर्ड सैनिक पिता का साया सिर से उठ गया। एफसीआई (भारतीय खाद्य भंडारण गृह) में गोली चलने से गार्ड रिटायर्ड सैनिक अरविंद मल्ल सिंह (55) की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अरविंद ने लाइसेंसी बंदूक से खुद का भेजा गोली मारकर उड़ाया है।


वहीं, पत्नी ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके पति की हत्या हुई है। घटना बृहस्पतिवार की रात है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो नाली बंदूक को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं खुदकुशी की वजह की जांच की जा रही है।
two daughter father retired army man gun shot dead, police say suicide case, wife says murder
रिटायर्ड सैनिक का शव। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। वहीं एक नंबर से उसे लगातार फोन आता था, जिससे वह परेशान था, पुलिस उस नंबर की भी जांच कर रही है। आशंका यह भी है कि सूदखोर से परेशान होकर तो कहीं उसे आत्मघाती कदम नहीं उठाया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने लिया है।

प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही आया है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। यदि खुदकुशी किया है तो इसकी क्या वजह है इसकी भी जांच होगी।
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी
two daughter father retired army man gun shot dead, police say suicide case, wife says murder
रिटायर्ड सैनिक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक अरविंद मल्ल सिंह मूल रूप से देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित बढ़या तिवारी के मूल निवासी थे। वर्तमान में वह सपरिवार मानिक नगर दरगहिया शाहपुर में किराये पर रहते थे। वह आर्मी बांबे इंजीनियर रेजिमेंट से रिटायर्ड थे। एक वर्ष से एफसीआई नंदानगर में गार्ड के रूप में तैनात थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में घर से ड्यूटी के लिए निकले। उन्होंने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से शाम तक एक अन्य गार्ड के स्थान पर ड्यूटी किया। रात 8 बजे के करीब समीप के एक मैरिज हाल में शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
two daughter father retired army man gun shot dead, police say suicide case, wife says murder
इस जगह पर मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में वहां पत्नी व बच्चों के साथ भोजन किए और वहीं से सीधे एफसीआई में डयूटी करने आ गए। उनकी डयूटी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। रात में हादसा हो गया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को न देकर मृतक के दामाद नीरज कुमार सिंह को शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दिन में दी गई। मृतक की पत्नी तथा लड़कियां, लड़का भाई आदि मौके पर पहुंच गए। पत्नी ने समय से सूचना न देने पर एतराज जताते हुए गुस्सा जाहिर किया साथ ही पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया जबकि पुलिस आत्महत्या  मान रहीं हैं।
विज्ञापन
two daughter father retired army man gun shot dead, police say suicide case, wife says murder
घटनास्थल पर बिखरा खून। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 1 बजे की है। रात में ड्यूटी कर रहे अन्य गार्ड घटना का समय नहीं बता पाए। गार्ड का कहना है कि सुबह 6 बजे राउंड करते हुए जब गया तो देखा कि अरविंद मल्ल सिंह की लाश पड़ी हैं। पास में बंदूक भी थी पुलिस को एक खोखा कारतूस तथा बंदूक में लगीं पांच गोलियां मिली। बंदूक में  एक गोली मिलने की बात बताई जा रही हैं। मृतक के सिर का ऊपरी भाग चीथड़ा हो गया हैं पुलिस के अनुसार एक ही गोली चली जो कनपटी के ऊपर लगी हैं। दो गोलियां चलने की बात मृतक के पत्नी के सामने आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed