{"_id":"5df3b2938ebc3e88010666c8","slug":"gorakhpur-muslim-community-protest-against-citizenship-amendment-bill-and-nrc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून और NRC के विरोध में उतरे मुस्लिम, पुलिस ने पटकीं लाठियां, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून और NRC के विरोध में उतरे मुस्लिम, पुलिस ने पटकीं लाठियां, कई हिरासत में
Sat, 14 Dec 2019 10:57 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
तुर्कमानपुर इलाके से प्रदर्शन जुलूस निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन ऑफ इंडिया (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के विरोध में शुक्रवार की नमाज के बाद आल इंडिया इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तुर्कमानपुर इलाके से प्रदर्शन जुलूस निकाला।
तुर्कमानपुर इलाके से प्रदर्शन जुलूस निकला
- फोटो : अमर उजाला
एमआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम करीब तीन सौ समर्थकों के साथ जुमे की नमाज के बाद तुर्कमानपुर स्थित मस्जिद सुल्तान खान के सामने इकट्ठा हुए। यहां नागरिकता बचाओ आंदोलन, नो एनआरसी, सांप्रदायिक राजनीति बंद करो, धर्म के नाम पर देश को मत बांटो आदि तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए घंटाघर की ओर रवाना हुए ही थे कि भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।
एसएचओ राजघाट ने प्रशासन की अनुमति नहीं होने का हवाला दिया और जुलूस को बढ़ने से रोक दिया। इस पर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम, संयुक्त सचिव उ.प्र. नाजिम शाही और पुलिस अधिकारियों के बीच कहासुनी होने लगी। इन लोगों का कहना था कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है इसलिए अनुमति की जरूरत नहीं।
इस दौरान जुलूस मीनू के हाते के पास पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों के नहीं रुकने पर पुलिस ने सख्ती की और जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम, नाजिम शाही, अली अकबर, मसऊद अशरफ सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लाठियां पटकर भीड़ को तितर बितर किया। हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस राजघाट थाने ले गई।

एनआरसी, कैब के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लीडरों की गिरफ्तारी से लग रहा था मामला शांत हो गया लेकिन जुलूस से लौटे युवक एक बार फिर तुर्कमानपुर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए पांडेहाता की ओर रवाना हुए। इस बीच बारिश शुरू हो गई।
यह लोग एनआरसी और कैब हटाओ के नारे लगाते हुए पांडेहाता, घंटाघर चौराहा, हाल्सीगंज चौक होते हुए पहाड़पुर पहुंचे। दोबारा प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सक्रिय हुए सीओ कोतवाली और सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को प्रदर्शनकारियों को भागने को मजबूर किया।
यह लोग एनआरसी और कैब हटाओ के नारे लगाते हुए पांडेहाता, घंटाघर चौराहा, हाल्सीगंज चौक होते हुए पहाड़पुर पहुंचे। दोबारा प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सक्रिय हुए सीओ कोतवाली और सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को प्रदर्शनकारियों को भागने को मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरसी, कैब के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
टाउन हॉल पर प्रदर्शन की थी तैयारी
एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम के अनुसार एनआरसी और कैब के विरोध में मस्जिद सुल्तान खान मोहल्ला तुर्कमानपुर से शांतिपूर्वक प्रदर्शन निकाला जाना था। प्रदर्शन तुर्कमानपुर से घंटाघर चौक, रेती चौक, नखास चौक, बख्शीपुर चौक, बैंक रोड चौक से होता हुआ टाउन हॉल चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने समाप्त होता। प्रशासनिक अनुमति नहीं होने केे कारण पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया।

पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा
प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस पर महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाया। तुर्कमानपुर की जेबा और राना फातिमा का आरेाप है कि वे प्रदर्शन में शामिल नहीं थीं बावजूद इसके पुलिस जबरन उनके घर में घुस गई। विरोध करने पर अभद्रता की और घर में मौजूद फरीद अहमद व शम्स अनवर नाम के युवकों को जबरन पकड़ ले गई। युवकों के पकड़े जाने की सूचना पर कई लोग राजघाट थाने पहुंचे।