फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशीनगर मस्जिद विस्फोट मामले में खुलासा, घटना के पीछे बड़ी साजिश, जल्द होगा पर्दाफाश: आईजी

Thu, 14 Nov 2019 09:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Nov 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
masjid blast IG Jayanarayan Singh says that blast in mosque was part of conspiracy
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के तुर्कपट्टी बैरागीपट्टी गांव पहुंचे आईजी जयनारायण सिंह ने सोमवार को उस मस्जिद का निरीक्षण किया, जिसमें पिछले सोमवार को विस्फोट हुआ था। उन्होंने एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सतत निगरानी का निर्देश दिया। कहा कि घटना के पीछे बड़ी साजिश होने से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस एक-दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर देगी। आईजी के दौरे के बाद गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई।

 
masjid blast IG Jayanarayan Singh says that blast in mosque was part of conspiracy
आईजी ने किया घटनास्थल का दौरा - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार दोपहर आईजी जयनारायण सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र के साथ बैरागीपट्टी में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गांव के वर्तमान हालात तथा घटना के बारे में जानकारी ली। मस्जिद के क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लेने के बाद आईजी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच करीब पूरी कर चुकी है। एक-दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि विस्फोटक का मस्जिद में रखना गंभीर मसला है। पुलिस इस गुत्थी सुलझाने में लगी है कि विस्फोटक कहां से लाया गया और लाने वाले का उद्देश्य क्या था? 
masjid blast IG Jayanarayan Singh says that blast in mosque was part of conspiracy
मस्जिद में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। साथ ही आश्वस्त किया कि किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन दोषी किसी हाल में बच नहीं पाएंगे। आईजी के गांव से लौटने के आधा घंटा बाद आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात कर दी गई। गांव में यह चर्चा है कि पुलिस और एटीएस ने बुधवार की रात गांव में लोगों से पूछताछ की और हाजी कुतुबुद्दीन के दो नजदीकियों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
masjid blast IG Jayanarayan Singh says that blast in mosque was part of conspiracy
मस्जिद में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
एसपी के निर्देश पर मस्जिदों की जांच हुई
वहीं, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी की मस्जिद में विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। एसपी के निर्देश के बाद जटहां बाजार थाने की पुलिस ने क्षेत्र के कई मस्जिदों की जांच की। जटहां एसओ अमरेंद्र कनौजिया ने सुबह कटाई भरपुरवा, पड़रही, अहिरौली, मंसाछापर, पड़री पिपरपाती सहित प्रत्येक गांव में स्थित मस्जिद की जांच की। एसओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सभी मस्जिदों की जांच की गई है। जो भी मौलाना हैं, उनसे आईडी प्रूफ भी मांगा गया है।
विज्ञापन
masjid blast IG Jayanarayan Singh says that blast in mosque was part of conspiracy
पूछताछ में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बैरागीपट्टी में विस्फोट के बाद सक्रिय हुई पुलिस 
जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी में हुए  विस्फोट को देखते हुए सक्रिय हुई पुलिस ने रामकोला थाना क्षेत्र के आधा दर्जन मस्जिदों की जांच की। पुलिस ने अपनी जांच में यह जानकारी जुटाई कि मस्जिदों में कौन-कौन रहता है और वे कहां के रहने वाले हैं। ऐसे सभी लोगों का नाम पता भी नोट किया गया। पुलिस ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों का आईडी जरूर जांच करें, तब मस्जिद के अंदर प्रवेश करने दें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed