{"_id":"5de76abb8ebc3e54db484944","slug":"know-all-about-actor-ravi-kishan-daughter-riva-kishan-debut-film-sab-kushal-mangal-trailer-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के लिए संसद छोड़ मुंबई पहुंचे रवि किशन, पिता के नक्शेकदम पर चली रीवा के बारे में जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के लिए संसद छोड़ मुंबई पहुंचे रवि किशन, पिता के नक्शेकदम पर चली रीवा के बारे में जानें सबकुछ
Sun, 08 Dec 2019 11:03 AM IST
विजय जैन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
रवि किशन, रीवा किशन
- फोटो : Social Media
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन के बचपन का सपना छोटी उम्र में ही पूरा हो गया है। रीवा किशन की उम्र 22 साल है और वो बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। रीवा की पहली फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ का ट्रेलर बीते दिन मुंबई में जारी हुआ। ट्रेलर लांच के मौके पर बेटी रीवा के साथ पिता रवि किशन और प्रीति किशन भी दिखीं। बेटी की पहली फिल्म के ट्रेलर लांच पर सांसद ने खुशी जताई। जानिए, रीवा किशन के बारे में सबकुछ...
Ravi Kishan Riva
- फोटो : twitter
रीवा बहुत ही स्टाइलिश हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। इन फोटोज को देखकर यही लगता है कि उन्होंने अपने डेब्यू के लिए काफी अच्छे से तैयारी की है। रीवा ने ड्रामा, थियेटर की पढ़ाई अमेरिका से पूरी है। ढाई वर्ष तक डांस सीखा, फिर नसीरुद्दीन शाह की बेटी के सानिध्य में एक्टिंग के गुर सीखे। अब फिल्म में दमदार किरदार निभाने को तैयार हैं।
Reeva Kishan
- फोटो : instagram
फिल्म के दौरान अपने पिता से मिले सपोर्ट के बारे में रीवा ने कहा, 'मेरे पिता ने हर मुमकिन तरीके से मेरा मार्गदर्शन किया है। यह मेरे लिए काफी मददगार रहा। हालांकि मैंने फिल्म को लेकर उनकी किसी भी तरह मदद नहीं ली है। पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे ऊपर किसी भी तरह का दबाव नहीं था। उम्मीद करती हूं कि भविष्य में ऐसे ही उनका आशीर्वाद हमेशा मुझपर बना रहे।' फिल्म 3 जनवरी को देश भर में एक साथ रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Reeva Kishan
- फोटो : instagram
दरअसल, रीवा अपने पिता रवि किशन के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रही हैं। वह भी पिता की तरह फिल्मी दुनिया में नया मुकाम हासिल करने में लगी हैं। सांसद व अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन की यह डेब्यू फिल्म है। इसमें रीवा किशन निर्भीक व बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। उनकी निर्भीकता व कॉमेडी की फिल्म एक्सपर्ट्स द्वारा काफी सराहना भी की जा रही है। फिल्म के निर्देशक करण विश्वनाथ कश्यप हैं। निर्माता नितिन मोहन हैं।
विज्ञापन
सब कुशल मंगल
- फोटो : amar ujala, mumbai
रवि किशन के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह दिल्ली में चल रहे शीतकालीन सत्र को छोड़कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे थे। रवि किशन इस फिल्म में कोई किरदार नहीं निभा रहे हैं लेकिन वह जिस तरह से स्टेज पर उत्साहित नजर आए उससे लग रहा था कि वह अपनी ही फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अपनी बेटी का मीडिया से परिचय कराने से लेकर वह उन्हें मीडिया से बात करने के तरीके भी सिखाते देखे गए।