{"_id":"5d43e25a8ebc3e6cf90fb841","slug":"gorakhpur-university-ncc-cadets-helps-a-pregnant-lady-in-successful-delivery-in-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला के लिए एनसीसी कैडेट्स बनीं मददगार, चलती ट्रेन में कराई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला के लिए एनसीसी कैडेट्स बनीं मददगार, चलती ट्रेन में कराई डिलीवरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एनसीसी कैडेट्स ने कराई डिलीवरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार सुबह गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुछ महिला एनसीसी कैडेट्स ने अपने ही कोच में सवार एक गर्भवती महिला का सफल प्रसव करवा कर मिसाल पेश की। उन्होंने न केवल महिला का प्रसव कराया, बल्कि लखनऊ स्टेशन पर डॉक्टर बुलाकर जांच भी कराई। महिला समेत ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों ने एनसीसी कैडेट्स के साहस को सलाम किया।
2 of 5
नेहा
- फोटो : अमर उजाला
गर्भवती महिला का नाम नेहा है। वह बुधवार शाम साढ़े छह बजे अपनी बहन के घर हरदोई जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस (13019) के स्लीपर कोच एस-4 में मैरवा स्टेशन से सवार हुई थीं। संयोग से उसी कोच में गोरखपुर विश्वविद्यालय एनसीसी की 15 वीं गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स भी सवार थीं। वे बरेली कैंप में शामिल होने जा रहीं थीं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रेन बस्ती स्टेशन के पास पहुंची तो नेहा को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। टीटीई ने इसकी सूचना बस्ती कंट्रोल रूम को दी लेकिन तब तक ट्रेन बस्ती स्टेशन से आगे बढ़ चुकी थी।
3 of 5
एनसीसी कैडेट्स के साथ नवजात
- फोटो : अमर उजाला
प्रसव पीड़ा से कराहती नेहा को देख एनसीसी कैडेट्स मदद के लिए आगे आईं। इसके बाद गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर (जीसीआई) सीमा राय के नेतृत्व में तृप्ति, नम्रता, नाजिया, सुधा गोंड, पल्लवी, मनीषा पाठक ने एक साथ मिल कर चिकित्सा कोर के साथ नेहा का सफल व सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवजात
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ पहुंचने पर उन्होंने स्टेशन पर डॉक्टर बुलाकर नेहा की जांच कराई। उधर सूचना पाकर नेहा के घरवाले हरदोई स्टेशन पर पहुंच गए थे। परिवार वालों ने कैडेट्स को धन्यवाद दिया और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
5 of 5
नवजात के साथ एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
कैडेट्स ने अपनी देखरेख में हरदोई स्टेशन पर मां और नवजात को परिवार वालों के हवाले किया। यात्रा के दौरान कैडेट्स नवजात को गोद में लेकर दुलारती रहीं, सेल्फी भी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।