Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhath Mahaparv: Suryakund Dham is being decked up; four-day celebrations to begin on the 13th

छठ महापर्व : सज रहा सूर्यकुंड धाम, 13 से शुरू होंगे चार दिवसीय आयोजन

Thu, 12 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparv: Suryakund Dham is being decked up; four-day celebrations to begin on the 13th
- घाट की सीढ़ियों की सफाई के साथ बेदी बनाने का काम शुरू, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा महोत्सव
विज्ञापन

- 1993 में 17 महिलाओं के साथ हुई थी शुरुआत, तालाब को बचाने की मुहिम से जुड़ी है आयोजन की कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में छठ महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को घाट की सीढ़ियों की सफाई और धुलाई के साथ पूजा की वेदी बनाने का काम शुरू हुआ। 13 से 16 नवंबर तक चलने वाले चार दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों, सूर्य की महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। खास बात यह है कि यहां छठ महोत्सव की शुरुआत 33 साल पहले एक ऐतिहासिक तालाब को बचाने की मुहिम के साथ हुई थी।
सूर्यकुंड धाम विकास समिति और छठ महोत्सव आयोजन समिति की ओर से पिछले 15 दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की रंगाई-पुताई अंतिम चरण में है। घाट की सफाई के बाद सजावट की जाएगी और श्रद्धालुओं के लिए भव्य मंच तैयार होगा। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ महोत्सव शुरू होगा। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान सूर्यनारायण और छठी मैया की महाआरती, पूजा-पाठ और भजन कार्यक्रम होंगे। सूर्यकुंड धाम विकास समिति के मुख्य संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी के मुताबिक, 90 के दशक में भूमाफिया सूर्यकुंड पोखरे को सुखाकर वहां प्लाटिंग करने की तैयारी में थे। इसके विरोध में तत्कालीन नगर महापालिका चेयरमैन लक्ष्मी शंकर खरे के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं ने आंदोलन शुरू किया। पोखरे में जलभराव कराने के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए लोगों को इससे जोड़ने की पहल हुई। एक महीने तक जनजागरण अभियान चलाया गया और वर्ष 1993 में पहली बार 17 महिलाओं के साथ यहां छठ पर्व मनाया गया। धीरे-धीरे यह आयोजन बड़े महोत्सव में बदल गया।
विज्ञापन

-------------
मछलियों की मौत के बाद सरोवर को स्वच्छ रखने पर जोर
संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल सूर्यकुंड सरोवर में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई थी। इस बार जल प्रदूषण रोकने को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से छठ महोत्सव के दौरान लगातार उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं से अपील की जाएगी कि वे दीपक, फूल-माला और अन्य पूजन सामग्री सरोवर में प्रवाहित न करें। घाट की सीढि़यों पर भी दीपक और पूजन सामग्री न छोड़ें। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को जागरूक कर सरोवर के पानी को स्वच्छ रखने और मछलियों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed