Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The weight will be reduced by more than a kilogram, and the size will also be smaller.

Gorakhpur News: रामचरितमानस की महिमा वही, स्वरूप नया...कीमत आधी कर रहा गीता प्रेस

Thu, 12 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The weight will be reduced by more than a kilogram, and the size will also be smaller.
- आर्ट पेपर वाला रामचरितमानस अब 1,600 की जगह 800 रुपये में भी मिलेगा
विज्ञापन

- वजन एक किलो से अधिक होगा कम, आकार भी होगा छोटा
- पहले चरण में प्रकाशित होंगी करीब तीन हजार प्रतियां
- गीताप्रेस की शाखाओं के साथ अयोध्या, नेपाल, प्रयागराज, हरिद्वार और वाराणसी समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर होगा वितरण



गोरखपुर। गीताप्रेस में आर्ट पेपर पर प्रकाशित होने वाले रामचरितमानस को अब नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है। इसका आकार छोटा करने के साथ वजन भी एक किलो से अधिक कम किया जाएगा। खास बात यह है कि नया प्रकाशित होने वाला यह ग्रंथ आधी कीमत पर उपलब्ध होगा। पहले जहां इसकी कीमत 1,600 रुपये थी, वहीं नए संस्करण को 800 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि पुराना संस्करण भी उपलब्ध रहेगा।
गीताप्रेस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में इसकी करीब तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। आर्ट पेपर पर प्रकाशित इस रामचरितमानस का लोकार्पण जून 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किया था। अपनी आकर्षक छपाई और विशेष कलेवर के कारण यह ग्रंथ पाठकों के बीच खास पहचान रखता है। वर्तमान में इसका वजन करीब साढ़े तीन किलो है। नए संस्करण में इसका वजन एक किलो से अधिक कम करने की योजना है। मंत्रों का व ग्रंथ का आकार छोटा होने से इसे रखने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


नए संस्करण को आज की युवा पीढ़ी यानी जेन जी और जेन अल्फा की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को रामचरितमानस से जोड़ना और इसके प्रति आकर्षण बढ़ाना है। प्रकाशन के बाद इसकी प्रतियां गीता प्रेस की विभिन्न शाखाओं के साथ ही अयोध्या, नेपाल, प्रयागराज, हरिद्वार और वाराणसी समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भेजी जाएंगी, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धालुओं और पाठकों को यह आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

आर्ट पेपर वाले रामचरितमानस के संस्करण को नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है। इसका आकार और वजन कम करने के साथ कीमत भी आधी कर दी गई है। अब यह 800 रुपये में उपलब्ध होगा। प्रकाशन के बाद इसे गीता प्रेस की शाखाओं के अलावा प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी भेजा जाएगा।
- देवी दयाल अग्रवाल, ट्रस्टी, गीताप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed