{"_id":"5d0a1d4f8ebc3e18554de6f0","slug":"brothel-racket-case-deoria-police-questioned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट में चौंकाने वाला खुलासा, लापता थी बेटी, थाने में देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट में चौंकाने वाला खुलासा, लापता थी बेटी, थाने में देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
Wed, 19 Jun 2019 05:02 PM IST
शाहरुख खान
सुनील कुमार सिंह, अमर उजाला, देवरिया
सुनील कुमार सिंह, अमर उजाला, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Jun 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में ली गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के होटल में छापेमारी के दौरान पकड़े गए महिलाओं-पुरुषों से देर रात तक पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान किसी ने कोचिंग के बहाने तो कोई दवा लेने के लिए घर से निकलने की जानकारी दी। उनके पास से बैग, कॉपी-किताब व अन्य सामान भी मिले। थाने पर पहुंचे परिजन उनकी इस करतूत पर शर्मिंदा थे। उन्हें बार-बार कोस रहे थे। होटल से पकड़े गए ज्यादातर महिला-पुरुषों की उम्र 20 से 35 के बीच की ही रही। उनके पास बैग, पर्स व कापी-किताब भी मौजूद था।
हिरासत में ली गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह कम्प्यूटर, ब्यूटिशियन व प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी की कोचिंग करते हैं। घर से यही बताकर निकले थे। महिलाओं ने अपने पास डॉक्टर की पर्ची दिखाते हुए बताया कि वह दवा लेने की बात कह देवरिया आई थीं, मगर होटल में पकड़ ली गई। वह अब घर कैसे जाएंगी। कई महिलाओं के साथ पकड़े गए पुरुष सदस्य उनके परिवार के ही करीबी रहे। अक्सर आना-जाना होने के कारण घरवालों को भी उनके रिश्ते पर कोई शक नहीं था। पुलिस ने सभी के परिजनों को बुलाकर उनके सामने करतूत बताई। माफी मांगने के बाद उन्हें कड़ी हिदायत के साथ छोड़ा गया। परिजन भी अपने परिवार के महिला-पुरुष की करतूत पर पुलिस के सामने शर्मसार नजर आए।
होटल से हिरासत में ली गई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
लापता थी बेटी, थाने में मिली
मंगलवार को शहर से सटे एक गांव निवासी वृद्ध महिला थाने पहुंचा। वह सोमवार की सुबह घर से निकली बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचा था। पुलिसकर्मियों ने जब उसे होटल से पकड़ी गई महिलाओं में शिनाख्त करने को कहा तो वह भड़क गया। दलील थी कि उसकी बेटी साफ-सुथरी छवि की है। ऐसे काम नहीं कर सकती। वह उसकी बेइज्जती कर रहे हैं। यह कहते हुए जैसे ही वृद्ध पीछे मुड़ा, बेटी उन्हीं महिलाओं के बीच खड़ी थी। शर्मसार बुजुर्ग की बोलती बंद हो गई। मुंह लटकाकर वह बेटी को लेकर वापस लौट गया।

मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से कैसे पहुंची युवती
पुलिस की छापेमारी में पकड़ी गईं 29 महिलाओं में एक मेरठ जिले की रहने वाली है। वह यहां कैसे आई थी, इसके बारे में पुलिस को नहीं जानकारी हो पा रही है। पुलिस उसका नाम और पता तस्दीक कराने में जुटी है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि मेरठ वाली युवती के बारे में वहां से जानकारी जुटाई जा रही है।

होटल से बाहर आती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हेलमेट पहनकर बाहर आए पुरुष
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए कई पुरुष हेलमेट पहन कर बाहर निकल रहे थे, जबकि महिलाओं ने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा था। पहनावे से ज्यादातर महिलाएं-लड़कियां ग्रामीण क्षेत्र की ही लग रही थीं।
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए कई पुरुष हेलमेट पहन कर बाहर निकल रहे थे, जबकि महिलाओं ने चेहरे को दुपट्टे से ढक रखा था। पहनावे से ज्यादातर महिलाएं-लड़कियां ग्रामीण क्षेत्र की ही लग रही थीं।