{"_id":"5d087b818ebc3e2f7273ee21","slug":"deoria-police-exposed-sex-racket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद होनी है शादी, होटल में पकड़ी गई, बोली- हमें जाने दो साहब, कैसे मुंह दिखाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद होनी है शादी, होटल में पकड़ी गई, बोली- हमें जाने दो साहब, कैसे मुंह दिखाएंगे
Tue, 18 Jun 2019 11:19 AM IST
शाहरुख खान
सुनील कुमार सिंह, देवरिया
सुनील कुमार सिंह, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में ली गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के स्टेशन रोड पर संचालित तीन होटलों में सोमवार को छापा मारकर पुलिस ने 29 महिलाएं और 27 पुरुषों को रंगरेलियां मनाते पकड़ा। घरवालों से बिना बताए होटल पहुंचे युवक-युवतियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो वे गिड़गिड़ाने लगे। कोई हाथ जोड़ रहा था तो कोई पैर पकड़कर माफी मांग रहा था। वे बार-बार कह रहे थे कि साहब हमसे गलती हो गई, जाने दो। पहली बार ही होटल में आए हैं। घरवालों और रिश्तेदार जानेंगे तो बहुत बेइज्जती होगी। किसी को मुंह कैसे दिखाएंगे। पुलिस सारी दलीलों को दरकिनार करते हुए सभी को सख्ती दिखाते हुए वाहन में बैठाकर कोतवाली और महिला थाने ले गई।
हिरासत में ली गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन रोड के अधिकांश होटलों में अय्याशी का धंधा काफी समय से चलता रहा है। पहले भी कई बार हुई कार्रवाई में कई जोड़े पकड़े गए। कुछ दिनों तक धंधा बंद रहता है तो फिर से शुरू हो जाता है। इन होटलों में युवक-युवतियों से ली जाने वाली आईडी न तो तस्दीक की जाती है और न ही उनके आपसी संबंधों के बारे में जानकारी ली जाती है। अधिक रुपये की लालच में युवक-युवतियों को होटल में कमरा भी सहजता से उपलब्ध हो जाता है।
होटल से हिरासत में ली गई लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों की शिकायत को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती थी। इसका नतीजा यह हुआ कि होटलवालों का मनोबल बढ़ता गया। स्थानीय लोगों ने इस बारे में एसपी से शिकायत की तो पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार को तीन होटलों में ही छापेमारी की गई तो रंगरेलियां मनाते पकड़ लिए गए। पकड़े गए लोग पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बाद होनी है शादी, होटल में पकड़ी गई
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक युवती ने पुलिस को बताया कि शादी तय है। दो दिन बाद ही होने वाली है। शादी से पूर्व प्रेमी से मिलने का वादा की थी, इसलिए मिलने चली आई। कुछ अपने को पति-पत्नी तो कुछ बेइज्जती होने की दुहाई देकर छोड़ने की बात कह रहे हैं। छापेमारी करने पहुंचे पुलिसवालों ने किसी की न सुनी। पकड़ी गईं महिलाओं से महिला पुलिस पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
रेलवे चौकी से चंद कदम की दूरी पर हो रहा धंधा
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया रेलवे चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित लगभग हर होटल में अय्याशी का धंधा चलता है। इसके बाद भी पुलिस के बेखबर रहने की बात किसी के गले नहीं उतर रही। पुलिस क्यों मौन रहती है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। स्टेशन के आसपास के लोगों ने बताया कि बिहार की तरफ से आने वाली ट्रेनों से कुछ युवतियां आती हैं। स्कूल ड्रेस में और बैग लिए वह स्कूल जाने की बजाय होटलों में चली जाती हैं। दिन भर होटल में रहने के बाद वे शाम के समय ट्रेन से घर चली जाती हैं।